सेल्सफोर्स रन 2025 की गुडगाँव से शुरुआत हुई

सेल्सफोर्स द्वारा मेघशाला ट्रस्ट, वाधवानी एआई, डब्लूआरआई इंडिया और क्लाईमेट कलेक्टिव फाउंडेशन के
साथ साझेदारी में बच्चों की शिक्षा और हरितकरण के लिए 4 करोड़ रुपये का योगदान दिया जाएगा


गुडगाँव, भारत, 24 अक्टूबर, 2025: दुनिया के नं. 1 एआई सीआरएम, सेल्सफोर्स ने आज गुडगाँव में
सेल्सफोर्स रन की शुरुआत की। यह सेल्सफोर्स इंडिया की फ्लैगशिप वार्षिक सामुदायिक दौड़ है। यह इस दौड़
का तीसरा साल है। यह दौड़ भारत में छः स्थानों पर और पहली बार सिंगापुर में भी आयोजित की जा रही है।
इस दौड़ में सेल्सफोर्स के कर्मचारी, फ्यूचरफोर्स के इंटर्न, ग्राहक और पार्टनर्स हिस्सा ले रहे हैं। इस दौड़ का
उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना तथा बच्चों की शिक्षा एवं हरितकरण के लिए फंड
एकत्रित करना है।
सेल्सफोर्स द्वारा इस साल 4 करोड़ रुपये का योगदान दिया जा रहा है। यह पिछले साल के मुकाबले दोगुना है।
इस फंड का उपयोग चार एनजीओ पार्टनर्स के माध्यम से परिवर्तन लाने के लिए किया जाएगा। मेघालय ट्रस्ट
और वाधवानी फाउंडेशन भारत में 12,000 विद्यार्थियों के लिए डिजिटल क्लासरूम्स की व्यवस्था करेंगे। वहीं
डबलूआरआई और क्लाईमेट कलेक्टिव फाउंडेशन दक्षिण एशिया में क्लाईमेट टेक एंट्रप्रेन्योर्स को सहयोग देंगे
तथा 50,000 पेड़ लगाने में अपना योगदान देंगे।


सेल्सफोर्स रन 2025 के अंतर्गत विभिन्न शहरों में मुख्य कार्यक्रम से पहले कर्मचारियों को फिटनेस चैलेंज में
हिस्सा लेने और दैनिक दौड़ दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज तक कर्मचारियों द्वारा दौड़ से
पहले की गतिविधि के अंतर्गत 4.4 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय की जा चुकी है।
इस कार्यक्रम के बारे में अरुंधति भट्टाचार्य, प्रेसिडेंट एवं सीईओ, सेल्सफोर्स – साउथ एशिया ने कहा, ‘‘सेल्सफोर्स
रन हमारी गति की संस्कृति है। यह दौड़ सामुदायिकता, सहयोग और साझा उद्देश्य के साथ समाज को अपना
योगदान देने की भावना को जीवंत करती है। यह हमारे इस मुख्य विश्वास का प्रमाण है कि परिवर्तन का सबसे
बड़ा मंच बिज़नेस है। इस दौड़ के लिए लोगों की अद्भुत ऊर्जा हमें स्मरण कराती है कि हमारे सामूहिक प्रयासों
से वास्तविक और ठोस परिवर्तन आ सकता है। यह ईवेंट सेल्सफोर्स की भावना के अनुरूप यह प्रदर्शित करती है
कि हम सभी के सामुदायिक प्रयासों द्वारा मिलकर क्या परिवर्तन लाया जा सकता है।’’
मेघशाला ट्रस्ट की फाउंडर एवं मैनेजिंग ट्रस्टी, ज्योति त्यागराजन ने कहा, ‘‘मेघशाला में हम टीचर्स को तैयार
करते हैं, जो अपनी कक्षाओं में हमारी सीख प्रदान करते हैं। दूरदराज के टीचर्स भी हमारी सीख प्राप्त कर सकें,
इसके लिए हम उन्हें ऐप आधारित टेक्नोलॉजी द्वारा खुद से जोड़ते हैं, ताकि वो अपने स्कूलों में लर्निंग का बेहतर
अनुभव प्रदान करने में समर्थ बनें। सेल्सफोर्स के साथ हमारी साझेदारी की मदद से हम भारत में विद्यार्थियों को
डिजिटल कक्षाएं प्रदान कर रहे हैं, ताकि वो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस अभियान में हिस्सा लेकर
और वंचित समुदायों के लिए शिक्षा में परिवर्तन में मदद करके हम मेधावी बच्चों के साथ समाज को अपना
योगदान प्रदान कर रहे हैं।’’


डब्लूआरआई इंडिया की सीईओ, माधवी पाई ने कहा, ‘‘हम लोगों के जीवन में सुधार लाने, प्रकृति की रक्षा और
बहाली करने तथा जलवायु परिवर्तन का समाधान करने पर केंद्रित रहकर काम करते हैं। इसमें सेल्सफोर्स का

सहयोग एवं उत्साह सराहनीय है। हमारे सहयोग द्वारा इनोवेटिव समाधानों और सस्टेनेबल विधियों की मदद
से हरित भविष्य का निर्माण करने की उनकी सामुहिक ऊर्जा बहुत उत्साहवर्धक है। हमें इस अभियान का हिस्सा
बनने की खुशी है। इससे हमारे समुदायों और गृह के लिए ठोस परिवर्तन लाने में मदद मिलेगी।’’

Share This Post

7 thoughts on “सेल्सफोर्स रन 2025 की गुडगाँव से शुरुआत हुई

  • December 16, 2025 at 7:07 am
    Permalink

    Thank you for the auspicious writeup. It in fact was a amusement account it. Look advanced to far added agreeable from you! However, how could we communicate?

    Reply
  • December 20, 2025 at 8:54 am
    Permalink

    I was wondering if you ever considered changing the page layout of your blog? Its very well written; I love what youve got to say. But maybe you could a little more in the way of content so people could connect with it better. Youve got an awful lot of text for only having 1 or 2 images. Maybe you could space it out better?

    Reply
  • December 30, 2025 at 1:23 pm
    Permalink

    I like this web site very much, Its a very nice office to read and get info . “Education is the best provision for old age.” by Aristotle.

    Reply
  • January 21, 2026 at 4:17 pm
    Permalink

    I was studying some of your articles on this site and I think this internet site is real informative ! Retain posting.

    Reply
  • February 8, 2026 at 11:58 pm
    Permalink

    naturally like your website but you have to test the spelling on several of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I to find it very bothersome to tell the truth nevertheless I’ll surely come again again.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *