“एवरीडे” के साथ शहत गिल ने पेश की अपनी निजी जिंदगी की तस्वीर

लखनऊ: पंजाबी पॉप संगीत जगत एक बार फिर उत्साह से भर उठा है, क्योंकि उभरती हुई नई शख्सियत ‘शहत गिल’ अपने नए धमाकेदार गीत ‘एवरीडे’ के साथ अपनी छाप छोड़ रही हैं। उनके मदमस्त गायन और आकर्षक लिरिक्स से भरा यह पॉप ट्रैक श्रोताओं को शहत गिल की ”एवरीडे” लाइफ की एक झलक दिखाता है। अपनी आकर्षक धुन और शानदार बिट्स के साथ यह ट्रैक एक ऐसा मधुर धमाका बना है जिसे आप बार – बार सुनना चाहेंगे।

शहत के धाकड़ तरीके से गायन पेश करने का अंदाज़ यकीनन दर्शकों का ध्यान खींच लेगा जिससे यह ‘एवरीडे’ जल्द ही सभी का प्रिय होने वाला है और धूम मचाने वाला है। जब जीवंत लय के साथ फंकी लिरिक्स और तेज़ गति का मिश्रण होता है, तब एक बिजली की तरह चमकदार और कड़क पेशकश बनती हैं, ‘एवरीडे’ कुछ ऐसा ही है जो किसी भी मूड के लिए बिल्कुल सही साबित होता है।

रचनात्मक जोड़ी कप्तान (तरनजीत सिंह और मनप्रीत सिंह) द्वारा लिखित और संगीतबद्ध यह गीत सीधा आपके दिलों दिमाग में उतर जायेगा। होनहार एन वी द्वारा निर्मित यह गीत पारंपरिक पंजाबी तड़के के साथ आधुनिक बीट्स को बड़ी ही खुबसूरती से मिलाता है, जिससे एक ऐसा दमदार धमाका बना है जो आज के युग का होकर भी बिल्कुल सटीक लगता है।

शहत ने “एवरीडे” के बारे में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “एवरीडे” पर काम करना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा है क्योंकि यह मेरी रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में है। कप्तान के साथ काम करना बहुत मजेदार था। इस जोड़ी ने इस गीत में मानो जान ही डाल दी हो और ट्रैक के मनमोहक लिरिक्स द्वारा मेरे विचारों को बड़ी ही सुंदरता से पेश किया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक जीवन के संघर्षों से जुड़कर इसके हर पल का लुत्फ उठाएंगे। मैं अपने इस सफर के दौरान सभी का प्यार पाकर बेहद खुश हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शक ऐसे ही अपना प्यार और सपोर्ट देते रहेंगे।”

शहत गिल का “एवरीडे” यहाँ सुनें: https://smi.lnk.to/everyday

FOLLOW FOR MORE.

Share This Post

One thought on ““एवरीडे” के साथ शहत गिल ने पेश की अपनी निजी जिंदगी की तस्वीर

  • February 10, 2026 at 10:07 pm
    Permalink

    I have been examinating out some of your posts and i must say pretty good stuff. I will definitely bookmark your blog.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *