टाटा मैमोरियल सेंटर ने ‘कैंसर रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर’ की स्थापना के लिए विप्रो जीई हैल्थकेयर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

- क्लिनिकल रिसर्च एवं एकेडेमिक इंगेज़मेंट की गतिविधियों के लिए समझौता किया – ‘जॉईंट वर्किंग ग्रुप’ का गठन किया जाएगा।
- यह जॉईंट वर्किंग ग्रुप अगले 5 सालों के लिए मुख्य प्रोजेक्ट के क्षेत्रों और सहयोग के रोडमैप पर ध्यान केंद्रित करेगा।
बैंगलुरू, भारत, 2025: परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत
आने वाले ग्रांट-इन-एड संस्थान, टाटा मैमोरियल सेंटर (टीएमसी) ने आज विप्रो जीई हैल्थकेयर
प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस
एमओयू के अंतर्गत एक अत्याधुनिक कैंसर रिसर्च एवं इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा,
जिसमें विप्रो जीई हैल्थकेयर टेक्नोलॉजी पार्टनर और टीएमसी क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी पार्टनर
की भूमिका निभाएगा। इस गठबंधन का उद्देश्य क्लिनिकल रिसर्च एवं एकेडेमिक इंगेज़मेंट की
गतिविधियों को मजबूती प्रदान करना है, जिसके लिए एक ‘जॉईंट वर्किंग ग्रुप’ का गठन किया
जाएगा। यह जॉईंट वर्किंग ग्रुप अगले 5 सालों के लिए मुख्य प्रोजेक्ट के क्षेत्रों और सहयोग के
रोडमैप पर काम करेगा।
भारत में हर 1 लाख की आबादी में 100 लोगों में कैंसर का निदान होता है। कैंसर रजिस्ट्री
प्रोग्राम की एक रिपोर्ट के अनुसार 2025 तक कैंसर के मामले 2020 के मुकाबले 12.8 प्रतिशत
ज्यादा होंगे। इन चिंताजनक आँकड़ों से एडवांस्ड कैंसर केयर में प्रेसिज़न पर आधारित, एआई-
इनेबल्ड समाधानों की जरूरत को बल मिलता है।
डॉ. सी. एस. प्रमेश, डायरेक्टर, टाटा मैमोरियल हॉस्पिटल ने कहा, ‘‘सरकार कैंसर का मुकाबला
करने के लिए रणनीतिक और नीति पर आधारित दृष्टिकोण अपना रही है। इसके लिए डे केयर
सेंटर स्थापित किए जाएंगे, कैंसर केयर के परिवेश का विस्तार किया जाएगा, कैंसर स्क्रीनिंग
और जागरुकता कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। लेकिन इस मार्ग में समय पर पहचान और
प्रिवेंटिव केयर के साथ इलाज की एक समान उपलब्धता सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है।
जीई हैल्थकेयर मेडटेक के क्षेत्र में वर्ल्ड लीडर है। पार्टनर के रूप में हमारा उद्देश्य क्लिनिकल रिसर्च और एकेडेमिक इंगेज़मेंट को बढ़ाना होता है ताकि कैंसर के लिए व्यक्तिगत केयर प्रदान
करके कैंसर केयर के बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकें।’’
चैतन्य सरवटे, मैनेजिंग डायरेक्टर, जीई हैल्थकेयर साउथ एशिया ने कहा, ‘‘भारत में साल 2023
में कैंसर के 14 लाख से अधिक अनुमानित मामले थे। विश्व में हमारे इनोवेशन एआई द्वारा
पॉवर्ड डिवाईसेज़ एवं डिजिटल सॉल्यूशंस की मदद से प्रेसिज़न पर आधारित कैंसर केयर संभव
बनाते हैं। हमें टाटा मैमोरियल सेंटर के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। वो अपने उद्योग में
लीडर हैं। वो रिसर्च, सर्विस और शिक्षा में अपनी विशेषज्ञता के साथ कैंसर के खिलाफ लड़ाई में
अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इस साझेदारी द्वारा हम हेल्थकेयर में आधुनिक इमेजिंग
टेक्नोलॉजी और एआई-आधारित समाधानों की मदद से कैंसर की पहचान से लेकर निदान और
इलाज तक हर कदम पर कैंसर केयर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।”
इस पार्टनरशिप का उद्देश्य मेडिकल इमेजिंग के लिए एआई आधारित एप्लीकेशंस, क्लिनिकल
वर्कफ्लो, पोस्ट-प्रोसेस के एडवांस्ड विज़्युलाईज़ेशन तथा मेडिकल इमेजेस के विश्लेषण के लिए
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के साथ ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में विकसित होती हुई टेक्नोलॉजी और
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के विकास व प्रमाणन में तेजी लेकर आना है। इस साझेदारी के दायरे में
एप्लीकेशन के विकास के लिए डेटा-परीक्षण के बाद टिप्पणियाँ, हैल्थ इन्फॉर्मेटिक्स के लिए
एंटरप्राईज़ एप्लीकेशंस और मैनेजमेंट भी शामिल हैं, ताकि ऑप्टिमाईज़ेशन द्वारा व्यक्तिगत
कैंसर केयर में परिवर्तन लाया जा सके और बेहतर परिणाम सुनिश्चित किया जा सके।

F*ckin’ remarkable issues here. I’m very happy to see your article. Thank you a lot and i’m having a look forward to touch you. Will you please drop me a mail?
Thank you for some other informative web site. The place else may I get that kind of information written in such a perfect way? I’ve a project that I’m just now running on, and I’ve been on the glance out for such information.