वेदांता ने अपने सभी व्यवसायों में 75 ट्रांसजेंडरकर्मचारियों के साथ समावेशन को और मजबूत किया।

- वेदांत एल्युमीनियम, हिंदुस्तान जिंक, सेसा गोवा, फेसर और केर्न ऑयल एंड गैस जैसे व्यवसायों में
कुल 75 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
- जेंडर रीअफर्मेशन सपोर्ट, हाउसिंग सुविधा और बडी प्रोग्राम जैसी समावेशी नीतियाँ लागू की गई हैं।
- ट्रांसजेंडर कर्मचारी संचालन, कॉर्पोरेट और तकनीकी भूमिकाओं में काम कर रहे हैं।
नई दिल्ली, 31 मार्च 2026: अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस से पहले, वेदांता लिमिटेड (एनएसई:
वीईडीएल), जो भारत की अग्रणी धातु, तेल एवं गैस, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा और तकनीक कंपनी है—ने
एक समावेशी और समान अवसर वाला कार्यस्थल बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। वर्तमान में
कंपनी के विभिन्न व्यवसायों में 75 ट्रांसजेंडर कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी ने अपने संचालन, कॉर्पोरेट
और तकनीकी भूमिकाओं में प्रतिनिधित्व और समावेशन को लगातार बढ़ाया है, जिसे संगठित नीतियों
और कार्यस्थल से जुड़ी सुविधाओं (सक्षमता संबंधी पहल) का समर्थन मिला है। वेदांता पहले से ही
ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए नीतियाँ जैसे सवेतन अवकाश और अन्य सहायता प्रदान कर समावेशी
कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देता रहा है।)
वेदांता का ट्रांसजेंडर कार्यबल उसके कई व्यवसायिक इकाइयों में फैला हुआ है, जिनमें वेदांत
एल्युमीनियम, हिंदुस्तान जिंक, सेसा गोवा, फेसर और केर्न ऑयल एंड गैस शामिल हैं। 2022 से कंपनी
ने ट्रांसजेंडर समुदाय से विशेष भर्ती शुरू की है, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों को शामिल
किया गया है। यह कदम समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कंपनी के निरंतर प्रयास को दर्शाता
है।
वेदांता में ट्रांसजेंडर कर्मचारी मुख्यधारा की विभिन्न भूमिकाओं में कार्यरत हैं, जिनमें ऑपरेशंस, फाइनेंस,
कमर्शियल, लॉजिस्टिक्स, सीएसआर, एचआर, हेल्थकेयर सेवाएं और सुरक्षा शामिल हैं। संगठन भूमिका
की आवश्यकता के अनुसार आंतरिक स्थानांतरण की सुविधा भी प्रदान करता है, जिससे कर्मचारियों को
समान अवसर के साथ करियर में आगे बढ़ने और बिजनेस टीमों में बेहतर तरीके से शामिल होने का
अवसर मिलता है।
एक सहायक और समावेशी माहौल बनाने के लिए, वेदांता ने कई नीतियाँ लागू की हैं, जैसे समान
अवसर, उत्पीड़न-विरोधी और भेदभाव-विरोधी, एलजीबीटीक्यूआईए के साथ + समावेशन फ्रेमवर्क।
ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए विशेष प्रावधानों में जेंडर रीअफर्मेशन पॉलिसी शामिल है, जिसके तहत ₹2
लाख तक की वित्तीय सहायता और 30 दिन का अवकाश दिया जाता है। इसके अलावा, कंपनी आवास

Sensitivity: Internal
(C3)
सहायता, उच्च शिक्षा के लिए ₹1 लाख तक की आर्थिक मदद, और एक स्ट्रक्चर्ड “बडी प्रोग्राम” भी प्रदान
करती है, जो नए कर्मचारियों को शामिल होने और कार्यस्थल में बेहतर ढंग से समायोजित होने में मदद
करता है।
कंपनी ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को अक्सर होने वाली संरचनात्मक चुनौतियों को दूर करने के लिए भी
महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विभिन्न स्थानों पर जेंडर-न्यूट्रल वॉशरूम की व्यवस्था की गई है, और
हाउसिंग नीतियों का विस्तार करते हुए कंपनी टाउनशिप में रहने की सुविधा भी शामिल की गई है। ये
कदम इसलिए उठाए गए क्योंकि यह पाया गया कि ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को सामाजिक पूर्वाग्रह के कारण
किराए पर घर लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
वेदांता ने कर्मचारियों को दस्तावेज़ और पहचान से जुड़ी चुनौतियों को समझने और उनसे निपटने में
मदद देने के लिए बाहरी संगठनों और एनजीओ के साथ साझेदारी भी की है।कंपनी ने पेरीफेरी, ट्रांसजेंडर
व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय नेटवर्क (एनएनटीपी) और अन्य स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर
संवेदनशीलता, जागरूकता और प्रतिभा पहुँच पर काम किया है।
इसके अलावा, कर्मचारियों, व्यापार भागीदारों और स्थानीय समुदायों के बीच जागरूकता बढ़ाने और
स्वीकृति को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
हिंदुस्तान जिंक की “जिंक इन्क्लूजन – विभिन्नताओं को अपनाना” जैसी पहलें संगठन-भर में समझ
बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जहाँ ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य अपने अनुभव और जीवन
यात्रा साझा करते हैं। इन पहलों के माध्यम से कंपनी एक ऐसा कार्यस्थल बनाने का प्रयास कर रही है,
जहाँ हर व्यक्ति की पहचान का सम्मान हो और सभी को समान अवसर मिलें।
कंपनी समावेशिता को बढ़ावा देने और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के साथ निरंतर जुड़ाव सुनिश्चित करने के
लिए नियमित टाउनहॉल मीटिंग्स, लीडरशिप इंटरैक्शन और मेंटरशिप पहलें भी आयोजित करती है। इन
प्रयासों के माध्यम से संगठन एक ऐसा कार्यस्थल बनाने पर ध्यान दे रहा है, जहाँ हर कर्मचारी को
समर्थन, मार्गदर्शन और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।
हिंदुस्तान जिंक में एसेट इंटीग्रिटी विभाग में कार्यरत एक ट्रांसजेंडर कर्मचारी ने कहा,“शुरुआत में मुझे यह
चिंता थी कि मुझे स्वीकार किया जाएगा या नहीं, लेकिन यहाँ की कार्य संस्कृति वास्तव में बहुत
समावेशी है। जेंडर-संवेदनशील नीतियों, मानसिक स्वास्थ्य सत्रों और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं के कारण
मैंने हमेशा खुद को देखा गया, सम्मानित और सशक्त महसूस किया है। मेरे सहयोगी मुझे एक समान
योगदान देने वाले सदस्य के रूप में देखते हैं, और यह एक ऐसी जगह है जहाँ मेरी पहचान और मेरी
विशेषज्ञता दोनों को सही मायने में महत्व दिया जाता हिंदुस्तान जिंक का सहयोग न केवल मुझे आगे
बढ़ने में मदद करता है, बल्कि मुझे दूसरों के लिए आवाज उठाने का भी अवसर देता है। यह मेरे लिए
एक वास्तव में परिवर्तनकारी यात्रा रही है।”
Sensitivity: Internal
(C3)
वेदांत का दृष्टिकोण ऐसे रोजगार के अवसर बनाने पर केंद्रित है, जो ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए
सम्मान, सुरक्षा और दीर्घकालिक करियर विकास सुनिश्चित करें। यह पहल कंपनी की उस व्यापक
प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत वह विविधता का सम्मान करने वाले समावेशी कार्यस्थल बना
रही है, जहाँ हर व्यक्ति को आगे बढ़ने और अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करने का अवसर मिले। यह
रणनीति वेदांत की समावेशी कार्यसंस्कृति और विविधता को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
