लखनऊ की छात्रा ने आईईएलटीएस फ्यूचर स्टार्स ऑफ इंडिया में हासिल किया तीसरा स्थान

आईडीपी आईईएलटीएस साउथ एशिया की इस पहल में 40 से अधिक स्कूलों की 340 प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट
किया गया। इसमें छात्रों ने बताया कि एआई किस तरह उनके जीवन और भविष्य को आकार दे सकता है।


लखनऊ, 24 अक्टूबर 2026: अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सेवाओं में ग्लोबल लीडर और आईईएलटीएस की सह-मालिक,
आईडीपी एजुकेशन ने अपने राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता के जरिए चुने गए 18 फ्यूचर स्टार्स ऑफ इंडिया की घोषणा
की है। इनमें सेंट जोसेफ मोंटेसरी स्कूल, लखनऊ की वेदांशी भी शामिल हैं, जिन्होंने जूनियर वर्ग में तीसरा स्थान
हासिल किया है।
आईईएलटीएस फ्यूचर स्टार्स ऑफ इंडिया’ के इस पायलट संस्करण में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को यह विचार
व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया गया था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनके जीवन और भविष्य को कैसे
प्रभावित कर सकता है। इस पहल के तहत 40 से अधिक स्कूलों से 340 प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनमें से
25 को चयन समिति ने चुना। इसके बाद अंतिम पैनल ने 18 फ्यूचर स्टार्स का चयन किया।
आईडीपी के एक प्रवक्ता ने कहा, “आईईएलटीएस फ्यूचर स्टार्स ऑफ इंडिया के माध्यम से, हम युवा छात्रों को अंग्रेजी
में खुद को व्यक्त करने, रचनात्मक रूप से सोचने और अपने आसपास की दुनिया के बारे में अपना दृष्टिकोण साझा
करने का एक मंच देना चाहते थे। एआई को विषय के रूप में इसलिए चुना गया क्योंकि यह हमारे सीखने, काम करने
और जीने के तरीके को तेजी से आकार दे रहा है, जो युवाओं और उनके भविष्य के लिए काफी प्रासंगिक है। छात्रों
द्वारा साझा किए गए विभिन्न विचारों से यह पता चलता है कि वे इन बदलावों और अपने जीवन पर इसके प्रभाव के
बारे में क्या सोच रहे हैं। यह युवाओं को क्रिटिकल रूप से सोचने और आत्मविश्वास के साथ अपने विचारों को संप्रेषित
करने में मदद करने के महत्व को भी उजागर करता है।”
इस लेखन प्रतियोगिता में दो विषय रखे गए थे: कक्षा 9-10 के छात्रों के लिए “अगर एआई मेरे जीवन की कोई एक
समस्या सुलझा सके” और कक्षा 11-12 के छात्रों के लिए “एआई के युग में मेरा भविष्य”। प्रविष्टियों का मूल्यांकन
100 अंकों में से चार समान महत्व वाले मानदंडों के आधार पर किया गया: स्पष्टता और सुसंगति, भाषा का उपयोग
और व्याकरण, व्यक्तिगत अभिव्यक्ति और मौलिकता, तथा विषय की प्रासंगिकता।
आईईएलटीएस फ्यूचर स्टार्स ऑफ इंडिया के इस पायलट संस्करण ने पूरे भारत के स्कूली छात्रों को रचनात्मक रूप से
अपने विचार व्यक्त करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान किया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *