रेवा यूनिवर्सिटी और सेल्सफोर्स ने कैंपस में स्टूडेंट्स को ए.आई-पॉवर्ड अनुभव प्रदान करने के लिए रेवायन पेश किया

बैंगलोर, 20 जुलाईः नं. 1 एजेंटिक ए.आई सीआरएम, सेल्सफोर्स और रेवा यूनिवर्सिटी ने आज रेवायन का लॉन्च किया। यह एक ए.आई-पॉवर्ड डिजिटल इंगेजमेंट प्लेटफॉर्म है, जो स्टूडेंट्स को व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करता है। रेवायन स्टूडेंट्स को एडमिशन और एनरोलमेंट से लेकर एकेडेमिक्स और कैंपस सेवाएं प्राप्त करने में मदद करेगा। यह एक कनेक्टेड, ए.आई-पॉवर्ड एवं स्टूडेंट्स पर केंद्रित डिजिटल ईकोसिस्टम बनाने के यूनिवर्सिटी के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
एजेंटफोर्स फॉर एजुकेशन, एजेंटफोर्स फॉर मार्केटिंग और एजेंटफोर्स 360 द्वारा पॉवर्ड रेवायन सेल्सफोर्स के साथ रेवा यूनिवर्सिटी के चार साल के डिजिटल परिवर्तन के सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस साझेदारी के अंतर्गत एजेंटफोर्स फॉर एजुकेशन और स्टूडेंट लाईफसायकल मैनेजमेंट (एस.एल.सी.एम) द्वारा पॉवर्ड सेल्सफोर्स एकेडेमिया सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (सीओई) के माध्यम से रेवा यूनिवर्सिटी के इनोवेशन ईकोसिस्टम को सपोर्ट मिलेगी। रेवा यूनिवर्सिटी भारत में अपने बी.टेक पाठ्यक्रम में सेल्सफोर्स को शामिल करने वाली शुरुआती यूनिवर्सिटीज में से एक है। यह ट्रेलहेड और सेल्सफोर्स लैब्स के माध्यम से सेल्सफोर्स एडमिनिस्ट्रेशन, सेल्सफोर्स प्लेटफॉर्म डेवलपमेंट, एजेंटफोर्स के साथ इंटैलिजेंट सिस्टम और म्यूलसॉफ्ट एनीपॉईंट प्लेटफॉर्म फाउंडेशन में विशेष लर्निंग पाथवे पेश करती है। वित्तवर्ष 2026 और वित्तवर्ष 2027 में सी.ओ.ई के माध्यम से फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम्स ने संस्थागत क्षमता को मजबूत बनाया, एजुकेटर्स का कौशल बढ़ाने में मदद की और 2,000 से अधिक सेल्सफोर्स-रेडी स्टूडेंट्स का विकास किया।
इस बारे में डॉ. पी. श्यामा राजू, चांसलर, रेवा यूनिवर्सिटी ने कहा, ‘‘रेवा यूनिवर्सिटी में हमारा मानना है कि उच्च शिक्षा का भविष्य टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और मानव क्षमता के विकास में है। सेल्सफोर्स के साथ हमारा सहयोग लर्निंग के एक डिजिटल वातावरण का विकास करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है, ताकि स्टूडेंट्स ए.आई-संचालित दुनिया की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार हो सकें। रेवायन का लॉन्च हमारे डिजिटल परिवर्तन के सफर की एक बड़ी उपलब्धि है। रेवा समिट फ्यूचरएक्स-26 जैसे अभियान इनोवेशन, औद्योगिक सहयोग और फ्यूचर-रेडी टेलेंट को बढ़ावा देने का हमारा लक्ष्य प्रदर्शित करते हैं।’’
रेवा यूनिवर्सिटी का सेल्सफोर्स-पॉवर्ड स्टूडेंट लाईफसायकल मैनेजमेंट (एस.एल.सी.एम) प्लेटफॉर्म एडमिशन, एकेडेमिक्स, परीक्षाएं, स्टूडेंट सेवाएं, प्लेसमेंट, एलुमनी इंगेजमेंट और इंस्टीट्यूशनल ऑपरेशंस संभालने के लिए डिजिटल बुनियाद प्रदान करता है। यह एक कनेक्टेड और डेटा-संचालित कैंपस अनुभव सुनिश्चित करता है।
रेवा यूनिवर्सिटी सेल्सफोर्स के करियर कनेक्ट (सी2) प्रोग्राम की एक सक्रिय प्रतिभागी है, जिसे पार्टनर एक्रेडिटेड यूनिवर्सिटी (पी.ए.यू) का स्टेटस मिला है। यह शिक्षा जगत और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने में मदद कर रही है। साथ ही, एजेंटफोर्स एकेडेमिया एडवोकेट (ए.ए.ए) प्रोग्राम ने स्टूडेंट्स को उभरती हुई टेक्नोलॉजी की खोज करने, हैंड्स-ऑन अनुभव प्राप्त करने और नई जनरेशन के एजेंटब्लेजर बनने में समर्थ बनाकर एक जीवंत ऑन-कैंपस सेल्सफोर्स समुदाय का निर्माण किया है।
सेल्सफोर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, मनकीरन चौहान ने कहा, ‘‘शैक्षणिक संस्थान स्टूडेंट्स के अनुभव में सुधार लाने और विस्तृत स्तर पर सेवाएं प्रदान करने के लिए ए.आई, डेटा और ऑटोमेशन का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। रेवा यूनिवर्सिटी प्रदर्शित कर रही है कि एक कनेक्टेड डिजिटल प्लेटफॉर्म से किस प्रकार व्यक्तिगत अनुभव प्राप्त होते हैं, ज्यादा चुस्त ऑपरेशन संभव होते हैं और उच्च शिक्षा व्यवस्था में कैसे इनोवेशन बढ़ता है। हमें रेवा यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी करने की खुशी है। इससे एक कनेक्टेड, इंटैलिजेंट और स्टूडेंट-केंद्रित कैंपस के विजन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।’’
रेवा यूनिवर्सिटी भारत की अग्रणी मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटीज में से एक है। यह 100 से अधिक अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डॉक्टर्स डिग्री और सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के स्टूडेंट्स को सेवाएं देती हैं। यह यूनिवर्सिटी इनोवेशन, उद्योग के साथ सहयोग और स्टूडेंट्स की सफलता पर केंद्रित है। यह ज्यादा व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करने, ऑपरेशंस को व्यवस्थित बनाने, तथा स्टूडेंट्स को तेजी से विकसित होती हुई डिजिटल इकॉनॉमी में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए जरूरी कौशल और सपोर्ट प्रदान करने के लिए ए.आई और कनेक्टेड डेटा का उपयोग करती है। रेवा यूनिवर्सिटी ने पिछले चार सालों में अनेकों संस्थागत कार्यों में सेल्सफोर्स को शामिल कर लिया है और एक कनेक्टेड डिजिटल ईकोसिस्टम का निर्माण किया है, जो स्टूडेंट्स, फैकल्टी, स्टाफ, एलुमनी और औद्योगिक हितधारकों को सपोर्ट करता है।

I loved up to you will receive performed proper here. The sketch is attractive, your authored material stylish. nevertheless, you command get got an edginess over that you would like be turning in the following. ill for sure come more earlier once more as precisely the same just about a lot incessantly within case you shield this hike.