व्हर्लपूल ने रेफ्रिजरेटर में फ्रेशनेस डिटेक्शन टेक्नोलॉजी का शानदार इनोवेशन लॉन्च किया; भारत में पहली बार, सिक्स्थ सेन्स एआय द्वारा संचालित

पेश है बेहतरीन फ्रेशनेस डिटेक्शन टेक्नोलॉजी जो फलों और सब्जियों के अधिक पकने के शुरुआती संकेतों का पता
लगाती है और खराब होने से पहले ही ग्राहकों को अलर्ट कर देती है, यह सिक्स्थ सेन्स एआय द्वारा संचालित है।
नई दिल्ली | 27 अक्टूबर 2026: भारत की अग्रणी होम अप्लायंस निर्माता कंपनियों में से एक, व्हर्लपूल ऑफ इंडिया
लिमिटेड ने आज अपने नए लॉन्च किए गए लक्ज़ेरियम 4-डोर रेफ्रिजरेटर रेंज में एक शानदार इनोवेशन पेश किया।
यह भारत की पहली फ्रेशनेस डिटेक्शन टेक्नोलॉजी है, जो व्हर्लपूल के खास 6th सेन्स एआयद्वारा संचालित है। यह
मेड-इन-इंडिया टेक्नोलॉजी अपने आप में एक अनूठी पहल है। इसे आधुनिक भारतीय रसोई की एक रोज़मर्रा की
चुनौती को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है – जहाँ ताज़े फल और सब्ज़ियाँ थोक में खरीदकर फ्रिज में रख दिए
जाते हैं और अक्सर लोग उन्हें भूल जाते हैं, जिससे अंततः खाना खराब होता है और उसकी बर्बादी होती है।
समय की कमी के कारण भारतीय परिवार अक्सर अपनी साप्ताहिक ग्रोसरी खरीदारी के दौरान फल और सब्जियां
थोक में खरीदते हैं और उन्हें फ्रिज में स्टोर कर देते हैं। हालांकि, फ्रिज में रखने के बाद कुछ चीजें बिना ध्यान में आए
पकना शुरू हो जाती हैं, जिससे ग्राहकों को यह तय करने के लिए बार-बार चेक करना पड़ता है कि किसे पहले
इस्तेमाल किया जाए। इसके कारण अक्सर भोजन की बर्बादी होती है या फिर ऐसी चीजों का सेवन करना पड़ता है
जो पहले से ही बहुत ज्यादा पक चुकी होती हैं। इससे रोज़मर्रा के भोजन का प्रबंधन और भी मुश्किल हो जाता है।
व्हर्लपूल की 6th सेन्स एआय टेक्नोलॉजी ताज़गी के लिए सहज बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करके इस समस्या को हल
करती है। यह रेफ्रिजरेटर को ताज़गी के स्तर में होने वाले बदलावों का पता लगाने और ज़रूरत पड़ने पर ग्राहकों को
अलर्ट करने में सक्षम बनाती है।
इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, व्हर्लपूल ऑफ इंडिया के मार्केटिंग व्हाईस प्रेसिडेंट, नकुल तिवारी ने कहा: “आज के
समय में भारतीय ग्राहकों के पास समय की भारी कमी है। क्विक-कॉमर्स के आने के बावजूद, वे अभी भी फल और
सब्जियां थोक में खरीदना पसंद करते हैं। एक बार जब ये फल और सब्जियां फ्रिज के अंदर रख दिए जाते हैं, तो वे
अक्सर पीछे की तरफ चले जाते हैं और स्वाभाविक रूप से पकना शुरू हो जाते हैं, जिससे या तो वे बर्बाद हो जाते हैं
या फिर अपनी पूरी ताज़गी खोने के बाद खाए जाते हैं। रेफ्रिजरेशन के मामले में आज यह ग्राहकों की सबसे बड़ी
समस्या है और वे एक ऐसे समाधान की उम्मीद करते हैं जो फलों और सब्जियों के खराब होने से पहले उन्हें अलर्ट कर
दे। हमने रेफ्रिजरेटर को ताज़गी में होने वाले बदलावों को पहचानने और ग्राहकों का ध्यान उस ओर खींचने की क्षमता
देकर, इस अनुभव को और अधिक सहज बनाने का अवसर देखा। 6th सेन्स एआय फ्रेशनेस डिटेक्शन टेक्नोलॉजी के
साथ, हम घर की एक वास्तविक ज़रूरत के आस-पास अधिक रिस्पॉन्सिव अनुभव बनाने के लिए, पारंपरिक
रेफ्रिजरेशन से परे जाकर बुद्धिमत्ता का उपयोग कर रहे हैं।”
ताज़गी के लिए सहज बुद्धिमत्ता
इस टेक्नोलॉजी के मूल में व्हर्लपूल का खास आईफ्रेश सेंसर इंजन है, और यह आईफ्रेश सेंसर सीधे क्रिस्पर ड्रावर (सब्जी
वाले बॉक्स) में लगा होता है। यह सेंसर एथिलीन का पता लगाता है और उसे ट्रैक करता है, जो फलों और सब्जियों के
पुराने होने पर निकलने वाली एक प्राकृतिक गैस है।
6th सेन्स एआयद्वारा संचालित, यह रेफ्रिजरेटर हर 10 सेकंड में क्रिस्पर ड्रावर में रखे फलों और सब्जियों को सक्रिय
रूप से स्कैन करता है। जब सिस्टम को अधिक पकने से जुड़े एथिलीन के स्तर में वृद्धि का पता चलता है, तो यह एक
प्रोएक्टिव अलर्ट देता है, जिससे ग्राहक अपने रखे हुए सामान की जांच कर सकते हैं और तय कर सकते हैं कि आगे
क्या करना है।
यह रेफ्रिजरेटर की भूमिका को सिर्फ ताज़े सामान को स्टोर करने से बदलकर, ग्राहकों को यह समझने में सक्रिय रूप
से मदद करने में बदल देता है कि सामान के साथ क्या हो रहा है, खासकर तब जब चीजों में बदलाव के कोई स्पष्ट
संकेत दिखाई नहीं देते।
भारतीय उपजों की विविधता को ध्यान में रखकर किया गया डिज़ाइन
सभी ताज़े फल और सब्जियां एक ही तरह से नहीं पकते। इसे पहचानते हुए, व्हर्लपूल ने खाद्य वैज्ञानिकों के साथ
मिलकर यह समझने के लिए काम किया है कि यह टेक्नोलॉजी भारत के विभिन्न क्षेत्रों और मौसमों में भारतीय
परिवारों द्वारा खाए जाने वाले विविध प्रकार के फलों और सब्जियों पर कैसे प्रतिक्रिया करती है।
फुल-स्पेक्ट्रम प्रोड्यूस डिटेक्शन के माध्यम से, इस टेक्नोलॉजी को विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों से निकलने
वाले अलग-अलग एथिलीन उत्सर्जन को पहचानने के लिए डिज़ाइन किया गया है – जिसमें स्पष्ट दिखाई देने वाले
बदलावों वाली चीजों से लेकर नज़र से दूर खामोशी से पकने वाली चीजें तक शामिल हैं। इसमें सेब, नाशपाती,
कीवी, एवोकाडो और आड़ू जैसे अधिक एथिलीन छोड़ने वाले फल, और लेट्यूस, पत्तागोभी, ब्रोकोली और फूलगोभी
जैसी कम एथिलीन छोड़ने वाली सब्जियां शामिल हैं।
एक सहज रियल-टाइम यूआई ट्रैकिंग इंटरफ़ेस ग्राहकों को एक ही नज़र में अपनी उपज की ताज़गी की स्थिति देखने
की सुविधा देता है, जिससे क्रिस्पर के अंदर क्या हो रहा है, इसकी बेहतर जानकारी मिलती है।
ऐसी टेक्नोलॉजी जो ग्राहकों के उपयोग के तरीके से सीखती है
बुद्धिमत्ता केवल डिटेक्शन (पता लगाने) तक ही सीमित नहीं है। व्हर्लपूल के खास 6th सेन्स एआयद्वारा संचालित,
यह टेक्नोलॉजी लगातार सीखती है कि हर परिवार अपने भोजन का प्रबंधन कैसे करता है। जब कोई अलर्ट आता है,
तो ग्राहक सामान की जांच करते हैं और नोटिफिकेशन को रीसेट करते हैं। सिस्टम उपयोगकर्ता की प्राथमिकताओं से
मेल खाने के लिए भविष्य के अलर्ट थ्रेशोल्ड को डायनामिक रूप से कैलिब्रेट (व्यवस्थित) करने के लिए इस फीडबैक
को दर्ज करता है। निरंतर निगरानी, मल्टी-प्रोड्यूस डिटेक्शन और एडेप्टिव एआय लर्निंग को मिलाकर, व्हर्लपूल
ग्राहकों को उनके ताज़े भोजन पर अभूतपूर्व दृश्यता और नियंत्रण प्रदान करता है।
ग्राहकों की वास्तविक ज़रूरतों के इर्द-गिर्द बना सार्थक एआय
आधुनिक घरों में एआय के बढ़ते इस्तेमाल के साथ, व्हर्लपूल का मानना है कि इसके सबसे सार्थक उपयोग वे हैं जो
ग्राहकों की रोज़मर्रा की वास्तविक चुनौतियों का समाधान करते हैं। 6th सेन्स एआय फ्रेशनेस डिटेक्शन टेक्नोलॉजी
‘मीनिंगफुल एआय’ के इसी दृष्टिकोण को दर्शाती है – जो घर की एक वास्तविक ज़रूरत के इर्द-गिर्द तैयार की गई एक
उद्देश्य-पूर्ण, ऑन-डिवाइस बुद्धिमत्ता है।
सहज डिटेक्शन, फुल-स्पेक्ट्रम प्रोड्यूस डिटेक्शन और एडेप्टिव लर्निंग को एक साथ लाकर, व्हर्लपूल रोज़मर्रा के ताज़े
भोजन के भंडारण के लिए एक अधिक बुद्धिमान और रिस्पॉन्सिव अनुभव बनाने के लिए, रेफ्रिजरेशन को केवल
पैसिव कूलिंग से कहीं आगे ले जा रहा है।
यह टेक्नोलॉजी व्हर्लपूल के प्रीमियम लक्ज़ेरियम 4-डोर रेफ्रिजरेटर पोर्टफोलियो का और विस्तार करती है, जो इसके
सोच-समझकर तैयार किए गए फॉर्मेट और उन्नत रेफ्रिजरेशन प्लेटफॉर्म पर आधारित है। लक्ज़ेरियम की यह विस्तृत
रेंज प्रीमियम फिनिश के साथ 645 लीटर, 651 लीटर और 654 लीटर की क्षमता में उपलब्ध होगी। भारत भर के
प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी कीमत 98,000 रुपये से शुरू होगी।
Video Link- Whirlpool Luxuriem | India’s 1st Freshness Detection Technology | 6th
Sense AI
