रियलमी का आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क भारत में 550+ शहरों के 670+ सेंटर्स तक पहुंचा

नई दिल्ली, 12 नवंबर, 2026: भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने भारत में अपने आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क का विस्तार 550+ शहरों के 670+ सर्विस सेंटर्स तक कर लिया है। इस विस्तार के साथ रियलमी की सर्विस सपोर्ट 16 नवंबर, 2026 से देश के सभी ग्राहकों के समीप उपलब्ध होगी, जिससे रियलमी के ग्राहकों को अधिक सुविधाजनक आफ्टर-सेल्स सहायता प्राप्त हो सकेगी।

रियलमी द्वारा अपना नेटवर्क बढ़ाने और बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस प्रदान करने के लिए ओप्पो के मौजूदा सर्विस इन्फ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे भारत में रियलमी का एक विशाल सर्विस इकोसिस्टम स्थापित होगा। यह अपने बढ़ते हुए यूजर्स के लिए एक मजबूत सर्विस नेटवर्क स्थापित करने की दिशा में रियलमी का एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह बढ़ा हुआ सर्विस नेटवर्क यूजर्स को उनके समीप ही बेहतर प्रोडक्ट सपोर्ट और रिपेयर सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे उन्हें सर्विस संबंधी जरूरतों के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। इन सर्विस सेंटर्स पर रियलमी की ब्रांडिंग होगी और स्टोर के अपग्रेडेड वातावरण में यूजर्स को प्रीमियम, आरामदायक और खुशनुमा अनुभव मिलेगा।

अपनी भौतिक मौजूदगी को बढ़ाने के अलावा, रियलमी ने आफ्टर-सेल्स सपोर्ट की क्वालिटी और स्थिरता बढ़ाने के लिए एक प्रोफेशनल टेक्निकल वर्कफोर्स की मदद ली है, जिसमें 1,500 से अधिक सर्टिफाइड इंजीनियर शामिल हैं। इससे रिपेयर की प्रक्रिया का मानकीकरण होगा और बढ़े हुए नेटवर्क में भरोसेमंद टेक्निकल सहायता मिल सकेगी। साथ ही, प्रोडक्ट क्वालिटी और ग्राहकों के विश्वास को बढ़ाने की प्रतिबद्धता के साथ हर रिपेयर के लिए 100% ओरिजनल स्पेयर पार्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे डिवाइस की परफॉरमेंस एक सी बनी रहे और ग्राहकों को भरोसेमंद रिपेयर सेवाएँ मिल सकें।

सर्विस नेटवर्क का विस्तार होने के साथ रियलमी और ओप्पो यूजर्स को हर माह सर्विस डे के माध्यम से शेयर्ड बेनेफिट्स भी मिलेंगे। इन बेनेफिट्स में स्क्रीन, बैटरी और बैक-कवर रिपेयर* पर डिस्काउंट शामिल हैं। साथ ही, कॉम्प्लीमेंट्री स्क्रीन-प्रोटेक्टर एप्लीकेशन, फ्री-फोन क्लीनिंग एवं सॉफ्टवेयर अपग्रेड्स, लेबर चार्ज में छूट, और कॉम्प्लिमेंट्री स्नैक्स एवं बेवरेज भी उन्हें प्राप्त होंगे।

रियलमी इस विस्तार के साथ लगातार अपना आफ्टर-सेल्स इकोसिस्टम मजबूत कर रहा है। कंपनी पूरे भारत में अपने बढ़ते हुए ग्राहकों को भरोसेमंद सर्विस और सपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए लगातार निवेश कर रही है।

  • लागू शर्तों के अनुसार।
Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *