500+ छात्रों के लिए अत्याधुनिक STEAM लैब्स की स्थापना के साथएसबीआईकैप सिक्योरिटीज ने लेह-लद्दाख में नवोन्मेष को दी नई उड़ान

  • एनोबल सोशल इनोवेशन फाउंडेशन के सहयोग से संयुक्त रूप से स्थापित ये लैब्स विश्वस्तरीय मूलभूत सुविधाओं के साथ लेह-लद्दाख में उन्नत STEAM शिक्षा लेकर आई हैं
  • यह पहल NEP 2020 और यूएन SDG (4 और 9) के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य पिछड़े इलाकों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवोन्मेष और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है.
    Leh, Ladakh | June 26, 2025: शिक्षा में समानता और जमीनी स्तर पर नवोन्मेष को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, एसबीआईकैप सिक्योरिटीज ने एनोबल सोशल इनोवेशन फाउंडेशन के साथ मिलकर लेह के दो प्रमुख सरकारी स्कूलों — गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज) और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) — में अत्याधुनिक STEAM लैब्स की शुरुआत की है. यह प्रभावशाली पहल लद्दाख क्षेत्र के 500 से अधिक छात्रों को वैज्ञानिक, कोडर्स, इंजीनियर और चेंजमेकर्स (बदलाव लानेवाले सहयोगी) बनने की राह में सक्षमता प्रदान करेगी.

ये लैब्स केवल उन्नत कक्षाएं नहीं, बल्कि भविष्य के द्वार हैं. एआई और एमएल किट्स, नवीकरणीय ऊर्जा मॉड्यूल, DIY इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स सिस्टम और IoT प्लेटफॉर्म जैसे उन्नत साधनों से सुसज्जित ये सुविधाएं भारत के सबसे दूरदराज़ और पिछड़े क्षेत्रों में विश्वस्तरीय इंटरडिसिप्लीनरी STEAM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, आर्ट्स और मैथमेटिक्स) शिक्षा प्रदान करने के लिए रची गई हैं. यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDG 4 और 9) के अनुरूप पारंपरिक कक्षाओं को एक विविधतापूर्ण इन्नोवेशन हब के रूप में नई पहचान देती है — जिससे छात्रों के सीखने, सोचने और निर्माण करने के तरीके को एक नया आयाम मिलता है.

इस पहल की प्रमुख विशेषताएं:

  1. भविष्य के लिए तैयार शैक्षिक वातावरण: एआई और रोबोटिक्स से लेकर नवीकरणीय ऊर्जा और DIY इलेक्ट्रॉनिक्स तक, 20+ STEAM किट की श्रेणियां.
  2. टेक-इंटीग्रेटेड कक्षाएं: डिजिटल साक्षरता और नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, टेस्टिंग स्क्रीन और प्रिंटर.
  3. समग्र ढांचागत उन्नति: सहयोग और खोज को बढ़ावा देने के लिए एर्गोनोमिक वर्कस्टेशंस, आधुनिक इंटीरियर्स और उत्कृष्ट कक्षाएँ.
    एसबीआईकैप सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक और सीईओ दीपक कुमार लल्ला ने कहा, “एसबीआईकैप सिक्योरिटीज में, हम उन जगहों पर सार्थक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है. लेह-लद्दाख के सरकारी स्कूलों में उन्नत STEAM लैब्स की स्थापना करके, हम न केवल बुनियादी ढांचे में निवेश कर रहे हैं, बल्कि युवा दिमागों की असीम क्षमता में भी निवेश कर रहे हैं. पहुंचने में कठिन क्षेत्र में हमें ऐसे अत्याधुनिक उपकरण देने पर गर्व होता है जो जिज्ञासा, रचनात्मकता और नवोन्मेष को बढ़ावा देते हैं. यह पहल एक अधिक समावेशी, सशक्त भारत के हमारे दृष्टिकोण को दर्शाती है – जहां हर बच्चे को, भौगोलिक स्थिति की परवाह किए बिना, सपने देखने, निर्माण करने और नेतृत्व करने का अवसर मिलता है. शिक्षा से ही वास्तविक समानता आती है, और यह हमारे द्वारा आगे बढ़ाया गया कदम है.”

एननोबल सोशल इनोवेशन फाउंडेशन के सीईओ चिराग भंडारी ने कहा, “लेह जैसी जगह पर भविष्य के लिए तैयार शिक्षा लाने का अर्थ सिर्फ़ बुनियादी सुविधाएं देना ही नहीं है, बल्कि यह संभावनाओं के द्वार भी खोलता है. इन STEAM लैब्स के साथ, हम बच्चों को वह अनुभव, आत्मविश्वास और कौशल प्रदान कर रहे हैं जिसकी उन्हें तकनीक द्वारा संचालित दुनिया में विकास करने के लिए ज़रूरत है, फिर चाहे वे कहीं से भी हों. यह पहल 2030 तक 100,000 से ज़्यादा सरकारी स्कूल के छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने के एननोबल के बड़े मिशन का हिस्सा है – और लेह में यह काम भारत के सबसे वंचित क्षेत्रों में शिक्षा में हर संभव बदलाव लाने के लिए एक नया मापदंड स्थापित करता है.”

गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा रिग्ज़िन डोलकर ने कहा, “पहले हम सिर्फ़ किताबों में सोलर पैनल और सर्किट के बारे में पढ़ते थे. अब हम उन्हें खुद ही असेंबल करेंगे. इससे हमें वास्तव में वैज्ञानिक जैसा महसूस होता है.” एक विज्ञान के शिक्षक ने कहा, “हम चॉक और पाठ्यपुस्तकों पर निर्भर रहा करते थे. आज, मेरे छात्र वास्तविक दुनिया के समाधानों की कोडिंग और डिजाइन कर रहे हैं. यह हमारी कक्षाओं में आई एक क्रांति है.”

Share This Post

10 thoughts on “500+ छात्रों के लिए अत्याधुनिक STEAM लैब्स की स्थापना के साथएसबीआईकैप सिक्योरिटीज ने लेह-लद्दाख में नवोन्मेष को दी नई उड़ान

  • December 31, 2025 at 10:49 am
    Permalink

    There is apparently a lot to know about this. I feel you made some good points in features also.

    Reply
  • January 12, 2026 at 2:59 pm
    Permalink

    An interesting dialogue is value comment. I believe that it is best to write more on this matter, it won’t be a taboo subject but usually individuals are not sufficient to speak on such topics. To the next. Cheers

    Reply
  • January 13, 2026 at 9:50 pm
    Permalink

    I have been exploring for a little for any high-quality articles or blog posts on this sort of area . Exploring in Yahoo I ultimately stumbled upon this site. Studying this information So i’m satisfied to show that I have an incredibly good uncanny feeling I came upon exactly what I needed. I such a lot undoubtedly will make sure to don’t overlook this website and give it a look regularly.

    Reply
  • January 14, 2026 at 2:48 am
    Permalink

    Undeniably believe that which you said. Your favorite reason seemed to be on the internet the easiest thing to be aware of. I say to you, I certainly get annoyed while people consider worries that they plainly don’t know about. You managed to hit the nail upon the top and also defined out the whole thing without having side-effects , people could take a signal. Will likely be back to get more. Thanks

    Reply
  • January 21, 2026 at 4:27 am
    Permalink

    Some truly superb blog posts on this website, thanks for contribution. “The spirit is the true self.” by Marcus Tullius Cicero.

    Reply
  • February 9, 2026 at 9:51 am
    Permalink

    Very nice design and style and wonderful subject matter, very little else we require : D.

    Reply
  • June 25, 2026 at 1:49 pm
    Permalink

    An impressive share, I just given this onto a colleague who was doing a little analysis on this. And he in fact bought me breakfast because I found it for him.. smile. So let me reword that: Thnx for the treat! But yeah Thnkx for spending the time to discuss this, I feel strongly about it and love reading more on this topic. If possible, as you become expertise, would you mind updating your blog with more details? It is highly helpful for me. Big thumb up for this blog post!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *