इनडीड का पेमैप सर्वे: भारत के उभरते हुए शहर दे रहे हैं बेहतर वेतन

बैंगलोर, 3 जुलाई 2025— इनडीड के पहले पेमैप सर्वे ने भारत में वेतन के परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव प्रदर्शित किया है। हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे शहरों में करियर आधारित वेतन बढ़ रहे हैं। ये शहर पारंपरिक आर्थिक केंद्रों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जहाँ देश में कर्मचारियों का औसत वेतन पिछले साल लगभग 15% बढ़ा, वहीं सबसे आशाजनक विकास पारंपरिक आर्थिक केंद्रों की बजाय उभरते हुए शहरों में देखने को मिला।
ये नतीजे 1,311 नियोक्ताओं और 2,531 कर्मचारियों के सर्वे पर आधारित हैं। इस सर्वे का उद्देश्य कोरोना महामारी के बाद के समय में अर्थव्यवस्था में वेतन के बेंचमार्क, क्षेत्रीय रुझान और कर्मचारी भावना को समझना है। चेन्नई प्रवेश स्तर के वेतन चार्ट में सबसे आगे है, जहाँ सभी क्षेत्रों में फ्रेशर्स (0-2 वर्ष) की कमाई ₹30,100 प्रति माह है। दूसरी ओर, हैदराबाद में मध्य या वरिष्ठ स्तर पर वेतन ज़्यादा है, जहाँ 5 से 8 वर्ष के अनुभव वाले प्रोफेशनल्स ₹69,700 प्रति माह तक कमाते हैं।
इनडीड इंडिया के सेल्स हेड, शशि कुमार ने कहा, “वेतन के समीकरण बदल रहे हैं। कर्मचारी उन शहरों को प्राथमिकता दे रहे हैं, उन्हें जीवनयापन तथा करियर में संभावनाएँ बनाए रखने के लिए पर्याप्त वेतन मिलता है। हमारे डेटा के मुताबिक विकास अब केवल सबसे बड़े महानगरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अन्य शहरों में भी अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।”
PayMap सर्वेक्षण के अनुसार, भारत के विभिन्न शहरों में अनुभव के स्तर के अनुसार वेतन में महत्वपूर्ण भिन्नता देखी गई है। फ्रेशर्स (0–2 साल का अनुभव) के लिए चेन्नई सबसे अधिक औसत मासिक वेतन ₹30,100 प्रदान करता है। इसके बाद हैदराबाद और मुंबई ₹28,500, तथा बेंगलुरु ₹28,400 वेतन के साथ आते हैं। कोलकाता ₹27,400 और अहमदाबाद ₹27,300 का वेतन देते हैं, जबकि पुणे ₹27,200 पर है। इस श्रेणी में सबसे कम वेतन दिल्ली और चंडीगढ़ में है, जहाँ ₹26,300 दिया जाता है।
2–5 साल के अनुभव वाले पेशेवरों के लिए हैदराबाद ₹47,200 के साथ सबसे आगे है। चेन्नई ₹46,600, अहमदाबाद ₹46,200 और बेंगलुरु ₹46,000 का वेतन देते हैं। मुंबई का औसत वेतन ₹45,700 है, जबकि चंडीगढ़ ₹45,500 पर है। कोलकाता और पुणे क्रमशः ₹44,900 और ₹44,600 देते हैं, और दिल्ली इस श्रेणी में सबसे कम ₹43,600 पर है।
5–8 साल के अनुभवी पेशेवरों के लिए भी हैदराबाद ₹69,700 के उच्चतम वेतन के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद अहमदाबाद ₹69,000 और चंडीगढ़ ₹68,400 पर आते हैं। बेंगलुरु ₹67,100 का वेतन देता है, जबकि चेन्नई और मुंबई दोनों ₹66,400 का वेतन देते हैं। कोलकाता ₹66,000 और पुणे ₹65,500 पर हैं, और दिल्ली इस श्रेणी में सबसे कम ₹64,400 वेतन प्रदान करता है।
सर्वे में यह भी सामने आया कि 69% कर्मचारियों को लगता है कि उनकी आय उनके शहर में रहने की लागत के अनुरूप नहीं है। यह असमानता दिल्ली (96%), मुंबई (95%), पुणे (94%) और बैंगलोर (93%) जैसे ज़्यादा खर्च वाले महानगरों में सबसे अधिक स्पष्ट है। साथ ही, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता जैसे शहरों को अधिक किफायती माना जाता है, जहाँ अपेक्षाकृत बेहतर वित्तीय स्थिति मिलती है। शहरी जीवन की बढ़ती लागत ही एकमात्र बाधा नहीं है। 69% कर्मचारी दूसरी जगह नहीं जाना चाहते। उनके सामने केवल मौद्रिक समस्याएं नहीं बल्कि दूसरी जगह जाने की भावनात्मक और व्यवहारिक समस्याएं भी हैं।
वेतन का बदलता स्वरूप: उच्च-विकास वाले पद और लाभकारी सेक्टर
IT/ITeS सेक्टर्स में हर अनुभव स्तर के व्यक्ति को बेहतर वेतन मिलता है। इस सेक्टर में डिजिटल और AI-आधारित पदों के लिए लगातार मांग बनी हुई है। अन्य दो सेक्टर, जिनमें अच्छा वेतन मिलता है, वो मैन्युफ़ैक्चरिंग और टेलीकॉम हैं। इन सेक्टर्स में प्रवेश स्तर से वरिष्ठ स्तर तक, फ्रेशर्स के लिए वेतन ₹28,100 से ₹28,300 और 5-8 साल के अनुभव के लिए ₹67,700 से ₹68,200 तक है।
PayMap सर्वेक्षण के अनुसार, विभिन्न सेक्टर्स में कार्यरत कर्मचारियों को उनके अनुभव के अनुसार भिन्न-भिन्न वेतन मिल रहा है। फ्रेशर्स (0–2 साल का अनुभव) के लिए IT/ITeS सेक्टर ₹28,600 के औसत मासिक वेतन के साथ सबसे आगे है। इसके बाद मैन्युफ़ैक्चरिंग ₹28,300, बेंगलुरु ₹28,400, और टेलीकम्युनिकेशंस ₹28,100 वेतन देते हैं। लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स, और हेल्थकेयर एंड फार्मा सेक्टर्स क्रमशः ₹27,600, ₹27,700 और ₹27,400 वेतन देते हैं। BFSI और ऑटोमोबाइल सेक्टर ₹27,300 और ₹27,000 प्रदान करते हैं। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ₹26,200, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ₹26,700 और कंस्ट्रक्शन एंड रियल एस्टेट सबसे कम ₹26,000 वेतन देता है।
2–5 साल के अनुभव वाले पेशेवरों के लिए सबसे अधिक वेतन IT/ITeS सेक्टर में ₹46,900 है, उसके बाद मैन्युफ़ैक्चरिंग ₹46,400, टेलीकम्युनिकेशंस ₹46,100 और बेंगलुरु ₹46,000 पर आते हैं। हेल्थकेयर एंड फार्मा और BFSI दोनों ₹44,900 का वेतन देते हैं, जबकि ई-कॉमर्स ₹45,600, लॉजिस्टिक्स ₹45,300 और ऑटोमोबाइल ₹44,400 वेतन प्रदान करते हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ₹43,100 और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ₹43,900 पर हैं। कंस्ट्रक्शन एंड रियल एस्टेट इस श्रेणी में सबसे कम ₹42,600 देता है।
5–8 साल के अनुभवी पेशेवरों के लिए भी IT/ITeS ₹68,900 वेतन के साथ सबसे अधिक भुगतान करने वाला सेक्टर है। मैन्युफ़ैक्चरिंग ₹68,200, टेलीकम्युनिकेशंस ₹67,700 और बेंगलुरु ₹67,100 के साथ आगे हैं। ई-कॉमर्स ₹66,900, लॉजिस्टिक्स ₹66,500 और हेल्थकेयर एंड फार्मा ₹66,000 वेतन देते हैं। BFSI ₹65,900 और ऑटोमोबाइल ₹65,200 पर हैं। मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ₹64,500, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ₹63,300 और कंस्ट्रक्शन एंड रियल एस्टेट ₹62,600 के साथ सबसे निचले पायदान पर आते हैं।
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से लेकर एचआर इंजीनियर तक विभिन्न पदों पर फ्रेशर्स को औसतन ₹25,000 से ₹30,500 के बीच वेतन मिलता है। विभिन्न सेक्टर्स में प्रोडक्ट एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में विभिन्न अनुभव वाले लोगों को सबसे अधिक वेतन मिलता है। मध्यम से सीनियर प्रोफेशनल्स (5-8 वर्ष) को ₹85,500 तक का मासिक वेतन मिलता है। UI/UX प्रोफेशनल्स का वेतन पारंपरिक टेक्नोलॉजिकल पदों जैसे सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के बराबर है, जिन्हें सीनियर लेवल पर ₹65,000 वेतन मिलता है।
विधि
यह सर्वे वैल्यूवॉक्स द्वारा इनडीड की ओर से किया गया। इसमें 1,311 नियोक्ताओं और 2,531 कर्मचारियों या नौकरी के इच्छुकों सहित कुल 3,842 लोगों से सवाल पूछे गए। इस सर्वे का उद्देश्य भारत में मुख्य सेक्टर्स और पदों पर कार्यबल संरचना एवं वेतन पैटर्न का आकलन करना था। सर्वे के लिए 14 विविध उद्योगों तथा 16 अलग-अलग पदों पर विभिन्न तरह के काम करने वाले कर्मचारियों की प्रतिक्रिया ली गई।

It is appropriate time to make some plans for the long run and it is time to be happy. I have read this submit and if I may just I desire to recommend you some interesting issues or tips. Perhaps you can write subsequent articles regarding this article. I wish to read more issues approximately it!
Appreciate it for helping out, wonderful info .
Thank you, I have just been looking for info about this subject for ages and yours is the best I have discovered so far. But, what about the bottom line? Are you sure about the source?
I’m curious to find out what blog platform you have been using? I’m experiencing some minor security problems with my latest website and I would like to find something more risk-free. Do you have any recommendations?
I and my pals ended up studying the best ideas from the website while before long I got a terrible feeling I never thanked you for those secrets. Most of the women came as a result stimulated to learn them and now have in reality been making the most of them. Many thanks for turning out to be really helpful and for picking this form of essential guides millions of individuals are really desirous to understand about. Our sincere regret for not saying thanks to earlier.
Pretty! This was a really wonderful post. Thank you for your provided information.
Sweet internet site, super design, rattling clean and apply genial.