आज की ताजा ख़बरें :

प्रदूषण से निपटने की चेकलिस्ट: इस सीज़न में खुलकर सांस लेने के 6 आसान तरीके

हर साल अक्टूबर और नवंबर के आसपास, दिल्ली और उत्तर भारत के कई शहर स्मॉग की मोटी चादर में लिपट जाते हैं और हवा का स्तर खतरनाक रूप से खराब हो जाता है। मौजूदा समय में, दुनिया के 100 सबसे प्रदूषित शहरों में से 99 भारत[1] में हैं। AQI बढ़ने पर, लोग अक्सर बाहर के प्रदूषण को रोकने के लिए खिड़की-दरवाजे बंद कर देते हैं। लेकिन, सही एयर प्यूरीफिकेशन और सही समय पर वेंटिलेशन (हवा आने-जाने की जगह) का ध्यान रखे बिना, ऐसा करने से प्रदूषण घर के अंदर ही कैद हो सकता है।

डायसन के इंजीनियर, स्टुअर्ट थॉम्पसन, प्रदूषण के पीक सीज़न से पहले आपके घर को तैयार करने के लिए एक काम की चेकलिस्ट शेयर कर रहे हैं।

  1. प्रदूषण को दरवाज़े पर ही रोकें

एक छोटा सा बदलाव, जैसे दरवाज़े पर माइक्रोफाइबर डोरमैट रखना, घर के अंदर की हवा को साफ रखने में काफी बड़ा असर डाल सकता है। इससे भी बेहतर यह होगा कि आप अपने घर को शू-फ्री ज़ोन बना दें। मेहमानों और परिवार के सदस्यों को बाहर ही जूते-चप्पल उतारने के लिए कहें। जूतों[2] के साथ धूल, पराग और बाहर का प्रदूषण घर के अंदर आ सकता है, इसलिए जूतों को पोंछकर या बाहर उतारकर आप घर के अंदर के प्रदूषण को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

  • एयर प्यूरीफायर में निवेश करना समय की मांग है

 एक एडवांस एयर प्यूरीफायर हवा में मौजूद धूल, पराग, फफूंद और अन्य प्रदूषकों को सोखकर, पूरे सीज़न आपके घर की हवा को साफ़ रखने में मदद कर सकता है। डायसन हशजेट प्यूरीफायर कॉम्पैक्ट के साथ एक छोटे से डिवाइस से ही पूरे कमरे की हवा साफ़ की जा सकती है।इसका 360° इलेक्ट्रोस्टेटिक फिल्टर 0.3 माइक्रोन जितने छोटे 99.97% कणों को पकड़ लेता है, जबकि इसका एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर बदबू और NO₂ जैसी गैसों को दूर करने में मदद करता है। इसका इंटेलिजेंट पार्टिकल सेंसिंग PM2.5 का भी पता लगाता है और हवा की क्वालिटी में होने वाले बदलावों के हिसाब से अपने आप काम करता है, जिससे बिना बार-बार चेक किए साफ हवा मिलती रहती है।

  • फिल्टर्स जो बचाव करते हैं

फिल्टर प्रदूषण को सोख लेते हैं, लेकिन बंद या पुराने फिल्टर एयर प्यूरीफायर की क्षमता को कम कर सकते हैं। इससे धूल, पराग और एलर्जी करने वाले अन्य कण घर के अंदर ही घूमते रहते हैं। ऐसा प्यूरीफायर चुनना जिसकी फिल्टर लाइफ लंबी हो, आपको बार-बार फिल्टर बदलने की झंझट से बचा सकता है। पांच साल तक की फिल्टर लाइफ के साथ, डायसन हशजेट प्यूरीफायर कॉम्पैक्ट लंबे समय तक फिल्ट्रेशन देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके साथ ही, जब भी फिल्टर बदलने का समय होता है, तो यह मशीन या MyDyson™ ऐप के जरिए आपको नोटिफिकेशन भी दे देता है।

  • सॉफ्ट फर्निशिंग की डीप क्लीनिंग करें

 कालीन, रग्स, सोफे और अन्य सॉफ्ट फर्निशिंग में समय के साथ धूल, पालतू जानवरों के बाल और एलर्जी करने वाले कण जमा हो सकते हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल से ये कण हवा में दोबारा उड़ने लगते हैं, इसलिए प्रदूषण के पीक सीज़न में इनकी नियमित सफाई बहुत जरूरी हो जाती है। अलग-अलग सतहों की गहराई से सफाई करने के लिए, ऐसा वैक्यूम क्लीनर काफी मददगार हो सकता है जो फर्श के हिसाब से अपनी परफॉर्मेंस बदल ले। हाल ही में लॉन्च हुआ डायसन वी16 पिस्टन एनिमल अपने इंटेलिजेंट फ्लोर सेंसिंग के साथ ठीक यही करता है। यह अलग-अलग सतहों पर जाते ही सक्शन और ब्रश बार की स्पीड को अपने आप एडजस्ट कर लेता है। इसका ऑल-फ्लोर कोन्स™ सेंस क्लीनर हेड कालीनों की डीप क्लीनिंग में मदद करता है, जबकि इसके एंटी-टैंगल कोनिकल ब्रश बार उलझे हुए बालों को हटाते हैं। हैंडहेल्ड मोड में इसके अटैचमेंट का इस्तेमाल करके, आप सोफे, गद्दे और घर के उन मुश्किल कोनों को भी साफ कर सकते हैं जहां धूल और गंदगी जमा होती है।

  • सिर्फ दिखाई देने वाली धूल से आगे सोचें

घर के अंदर मौजूद हर प्रदूषण दिखाई नहीं देता। खाना बनाने और सफाई करने जैसी रोजमर्रा की गतिविधियों के साथ-साथ पर्सनल केयर के प्रोडक्ट्स भी घर के अंदर गैसें और प्रदूषण फैला सकते हैं। जब प्रदूषण चरम पर हो, तो तेज खुशबू वाले प्रोडक्ट्स का कम इस्तेमाल करें और बाहर प्रदूषण कम होने पर ही अपने घर को वेंटिलेट करें। दिखाई न देने वाले प्रदूषण के लिए, डायसन हशजेट प्यूरीफायर कॉम्पैक्ट पार्टिकल फिल्ट्रेशन के साथ एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर का इस्तेमाल करता है, जो बदबू और NO₂ समेत अन्य गैसों को हटाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

  • पीक प्रदूषण के दौरान खिड़कियां बंद रखें

जब बाहर की हवा बहुत खराब हो, तो खिड़की-दरवाजे बंद रखने से स्मॉग, धूल और प्रदूषण घर में नहीं आ पाता। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बाहर का प्रदूषण रोकने के लिए जब हम अपने घर को पूरी तरह से पैक कर लेते हैं, तो हम अनजाने में अंदर के प्रदूषण को भी घर में ही कैद कर लेते हैं, खासकर तब जब हम एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल नहीं कर रहे होते। इसके अलावा, बाहर का प्रदूषण आसानी से घर के अंदर घुस सकता है, जिससे हमारे घर भी उतने ही असुरक्षित हो जाते हैं। नमी और घर के अंदर के प्रदूषण को बाहर निकालने के लिए रसोई और बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें। साथ ही, यह सलाह दी जाती है कि जब बाहर प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हो, तभी घर के खिड़की-दरवाजे खोलें। प्रदूषण का पीक सीज़न आने से पहले, कुछ आसान कदम आपके घर की हवा को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। बाहर के प्रदूषण को दरवाजे पर रोकना, घर के अंदर की हवा को प्यूरीफाई करना और नियमित रूप से सफाई करने की आदत डालने से घर का वातावरण एकदम साफ और सुरक्षित रखा जा सकता है।


Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *