आकाश चोपड़ा की क्रिकेट क्विज़ इलोइलो ऐप: विजेता 1 लाख जीतें

जयपुर: ‘दीवान-ए-क्रिकेट’ शो के साथ इलोइलो, भारत के प्रमुख लाइव इंटरटेनमेंट ऐप, आगामी आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान मनोरंजन और रोमांच को एक साथ पेश करने के लिए तैयार है। इसका आयोजन प्रमुख क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा द्वारा किया जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए INR 1 लाख कैश पुरस्कार और आकाश चोपड़ा से लाइव मिलने का मौका है। 2023 के 8 अक्टूबर से शुरू होने वाला यह शो एकदिवसीय विश्व कप मैच की पारी के दौरान दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। ‘दीवान-ए-क्रिकेट’ पर आकाश चोपड़ा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर, प्रसिद्ध कमेंटेटर, पॉपुलर यूट्यूबर और सम्मानित कॉलमिस्ट, महत्वपूर्ण मैच कमेंट्री के साथ शुरुआत करेंगे और इलोइलो ऐप उपयोगकर्ताओं को उनके साथ लाइव बातचीत करने का मौका देंगें। क्विज़ का आयोजन होगा, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प और एक गिनती टाइमर होगा। सबसे सटीक उत्तर देने वाले प्रतिस्पर्धी को आकर्षक नकद पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।

गेम शो के होस्ट आकाश चोपड़ा ने कहा, “मैं भारत में अग्रणी लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों में से एक इलोइलो ऐप पर दीवान-ए-क्रिकेट को लाइव होस्ट करने के लिए उत्साहित हूं। क्रिकेट निश्चित रूप से एक ऐसा खेल है जो पूरे देश को एकसाथ लाता है। इलोइलो ने इस शो को इस तरह बनाया है कि इसमें उपयोगकर्ताओं के साथ लाइव इंटरएक्टिविटी और एक मजेदार गेम शो दोनों को साथ लाया गया है यह इस तरह का पहला कांसेप्ट है, जिसने वास्तव में मेरी दिलचस्पी जगाई है। यह वर्तमान में चल रहे विश्व कप में लोगों के शौक और  क्रिकेट की दीवानगी को एक साथ लेकर आता है। क्रिकेट प्रेमियों को यह शो निश्चित रूप से पसंद आएगा।”

इलोइलो के सीईओ सौरभ पांडे ने इंटरैक्टिव मनोरंजन बनाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया जो कि भारत वासियों की भावनाओं से मेल खाता है, उन्होंने कहा ” “इलोइलो में, हमारा उद्देश्य टीवी-बेस्ड कंटेंट कंसम्पशन को मोबाइल-बेस्ड कंटेंट कंसम्पशन की ओर बदलते उपभोक्ताओं के व्यवहार का लाभ उठाना है। देश भर में विश्व कप की दीवानगी के साथ, हम अपने ऐप यूज़र्स को न केवल एक विशेषज्ञ के साथ अपने पसंदीदा गेम से लाइव जुड़ने का अवसर देंगें बल्कि बड़ा उपहार जीतने का मौका भी देना चाहते हैं। ‘दीवान-ए-क्रिकेट’ हमारी एक सोशल गेम्स ऑफरिंग है जिसमें सांस्कृति की गूँज के साथ-साथ इंटरएक्टिविटी भी शामिल है।”

आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान एक रोमांचक अनुभव के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि ‘दीवान-ए-क्रिकेट’ में शानदार नकद पुरस्कारों के साथ भरपूर मनोरंजन भी शामिल है। 37 मिलियन यूज़र्स और 120K क्रिएटर्स के साथ इलोइलो प्लेटफ़ॉर्म पर आयोजित यह विशेष कार्यक्रम, भारत के हर कोने से प्रतिभागियों को 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार जीतने के लिए आमंत्रित करता है!

इलोइलो ने हाल ही में कोर्टसाइड वेंचर्स, ग्रिफिन गेमिंग पार्टनर्स मिक्सी इंक, वॉटरब्रिज वेंचर्स, लुमिकाई फंड, कलारी कैपिटल, कॉन्विविलाइट वेंचर्स और रॉकेट कैपिटल के सह-नेतृत्व में प्री-सीरीज़ बी फंडिंग राउंड में 22 मिलियन डॉलर हासिल किए। ऐप लवहाउस, तंबोला, लूडो, द लेटेस्ट एडिशन, तोल मोल के बोल और आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए “दीवान-ए-क्रिकेट” सहित समय समय पर विभिन्न प्रकार के शो पेश करता है। इस हालिया फंडिंग और दिलचस्प शो को लगातार शामिल करने का उद्देश्य इलोइलो के बिजनेस ग्रोथ को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

Share This Post

2 thoughts on “आकाश चोपड़ा की क्रिकेट क्विज़ इलोइलो ऐप: विजेता 1 लाख जीतें”

  • September 18, 2026 at 4:10 pm
    Permalink

    As I website possessor I believe the content matter here is rattling wonderful , appreciate it for your efforts. You should keep it up forever! Good Luck.

    Reply
  • October 20, 2026 at 7:04 am
    Permalink

    It is not my first time to visit this web page, i am browsing this site
    dailly and obtain good facts from here all the time.
    xnxx

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *