मेटलाइफ़ ने हैक4जॉब इंडिया 2025 की घोषणा की : हैदराबाद और पुणे में टेक कॅरियर का सुनहरा मौका

तकनीकी प्रतिभाओं के लिए कौशल दिखाने और कॅरियर को तेज़ी से आगे बढ़ाने का मंच

हैदराबाद और पुणे, 21 अगस्त 2025: विश्व की अग्रणी वित्तीय सेवा कंपनियों में से एक, मेटलाइफ़ इंक. (NYSE: MET) ने आज हैक4जॉब इंडिया 2025 की घोषणा की। यह इन-पर्सन हैकाथॉन प्रतिभागियों को अपना कौशल दिखाने, वास्तविक चुनौतियों का समाधान करने और मेटलाइफ़ में कॅरियर बनाने का अनोखा अवसर देगी। यह आयोजन 27 सितंबर 2025 को हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर और 1 नवंबर 2025 को वेस्टिन कोरेगांव, पुणे में होगा।

हैक4जॉब इंडिया 2025 दुनियाभर के प्रतिभागियों के लिए खुला है, हालांकि नौकरी के अवसर हैदराबाद और पुणे में मिलेंगे। हैकाथॉन के दौरान प्रतिभागी टीमें बनाकर दी गई चुनौतियों पर अभिनव समाधान विकसित करेंगी। ये चुनौतियाँ सामान्य हैकाथॉन से अलग हैं। इनमें हमारा मक़सद सिर्फ़ तेज़ी दिखाना नहीं, बल्कि ऐसे समाधान बनाना है जो लंबे समय तक असरदार साबित हों और असली विकास में मदद करें। हमारा फोकस असरदार नतीजों पर है – जहाँ काम तेज़ी से और लचीलेपन के साथ आगे बढ़े। इन पहलों के ज़रिए हम ऐसी तकनीकी सोच को बढ़ावा देना चाहते हैं जो बदलती दुनिया में भविष्य की दिशा तय कर सके। विजेताओं की घोषणा प्रत्येक स्थान पर कोडिंग चैलेंज वाले दिन ही कर दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को अगले दिन ऑन-साइट साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिससे उन्हें सीधे मेटलाइफ की टेक्नोलॉजी टीम से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मेटलाइफ ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के प्रबंध निदेशक आशीष के श्रीवास्तव ने कहा, “मेटलाइफ भारत में डिजिटल इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे प्रतिभाशाली टेक प्रोफेशनल्स को न सिर्फ अपने कॅरियर को आगे बढ़ाने के अवसर मिलें, बल्कि ऐसे समाधान भी विकसित हों जो हमारे बिज़नेस और ग्राहकों दोनों के लिए अहम साबित हों। हम हैक4जॉब इंडिया 2025 में प्रतिभाशाली टेक्नोलॉजिस्ट्स से मिलने और उनके साथ मेटलाइफ में रोमांचक कॅरियर अवसरों को तलाशने के लिए उत्साहित हैं।”

हैक4जॉब इंडिया 2025 में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डेटा इंजीनियरिंग, एसडीईटी इंजीनियरिंग और एसआरई इंजीनियरिंग से जुड़े कुशल प्रोफेशनल्स का स्वागत है। अनुभवी स्क्रम मास्टर्स को भी इस चैलेंज में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से https://lnkd.in/ggwfYCGv पर रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख है – हैदराबाद के लिए 21 सितंबर और पुणे के लिए 21 अक्टूबर 2025।

भारत में एशिया टेक्नोलॉजी के प्रमुख पियूष भट्ट ने कहा, “हम वित्तीय सेवा उद्योग का भविष्य संवारने के लिए पूरी वैल्यू चेन में उन्नत तकनीकों को अपना रहे हैं। हैक4जॉब इंडिया 2025 के ज़रिए हमारा उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना है, जहां टैलेंट और अवसर मिलकर नए-नए आविष्‍कारों को नई दिशा दें।”

हैकाथॉन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को रोमांचक पुरस्कार, जिनमें टेक गैजेट्स भी शामिल हैं, से सम्मानित किया जाएगा। हैक4जॉब इंडिया 2025 केवल एक प्रतियोगिता भर नहीं है, बल्कि यह वास्तविक चुनौतियों को हल करने, समान सोच वाले इनोवेटर्स के साथ मिलकर काम करने और मेटलाइफ में कॅरियर की शुरुआत करने का एक सुन‍हरा अवसर है।

Share This Post

3 thoughts on “मेटलाइफ़ ने हैक4जॉब इंडिया 2025 की घोषणा की : हैदराबाद और पुणे में टेक कॅरियर का सुनहरा मौका

  • February 9, 2026 at 6:38 pm
    Permalink

    Good post. I be taught something more challenging on different blogs everyday. It will all the time be stimulating to read content material from different writers and practice a bit one thing from their store. I’d favor to use some with the content on my blog whether you don’t mind. Natually I’ll offer you a link on your internet blog. Thanks for sharing.

    Reply
  • February 20, 2026 at 10:56 pm
    Permalink

    Its like you read my mind! You appear to know so much about this, like you wrote the book in it or something. I think that you can do with a few pics to drive the message home a bit, but instead of that, this is magnificent blog. A great read. I’ll definitely be back.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *