आज की ताजा ख़बरें :

ओप्पो इंडिया ने रेनो 16 सीरीज पेश की, जिसमें क्रिएटिव फोटोग्राफी के लिए है ए.आई पोर्ट्रेट कैमरा और ए.आई रीमिक्स कोलाज

  • ओप्पो की नई रेनो16 सीरीज में है नई ए.आई एडिटिंग टूलकिट, ए.आई रीमिक्स, पॉप कैम और पॉपआउट 2.0।
  • रेनो सीरीज में पहली बार ए.आई स्नैप की पेश की गई, जो एक प्रेस में ए.आई माईंड स्पेस एवं अन्य टूल्स तक ले जाती है।
  • ओप्पो ने अपना पहला स्मार्ट कैमरा कंपेनियन, ओप्पो बबल पेश किया। यह एक्सेसरी स्मार्टफोन पर एक मैगनेट की तरह फिट हो जाती है।
  • रेनो 16 सीरीज के साथ ऑल-न्यू ओप्पो एन्को एयर 5 भी लॉन्च किया गया, जो एक्टिव नॉईज़ कैंसेलेशन के साथ फ्लैगशिप लेवल का ऑडियो पेश करता है।

नई दिल्ली, 2 जुलाई, 2026: आज ओप्पो इंडिया ने अपनी रेनो 16 सीरीज लॉन्च की। इस सीरीज में भारत के पहले होलोवर्स 3डी डिजाईन, 50 मेगापिक्सल के मेन और 3.5एक्स टेलीफोटो लेंस वाले ए.आई पोर्ट्रेट कैमरा, नैचुरल टोन इमेजिंग और ऑल-फोकल-लेंथ 4के 60एफपीएस एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ दो स्मार्टफोन रेनो 16 और रेनो 16सी पेश किए गए हैं। ये स्मार्टफोन युवाओं के लिए बनाए गए हैं। रेनो 16 सीरीज केवल एक कम्युनिकेशन डिवाईस नहीं, बल्कि कैमरा और क्रिएटिव स्टूडियो के साथ प्रोडक्टिविटी कंपेनियन और पर्सनल असिस्टैंट भी है। रेनो 16 सीरीज में जहाँ शानदार कंटेंट के लिए ए.आई रीमिक्स कोलाज, पॉप कैम और पॉपआउट 2.0 जैसे ए.आई पॉवर्ड टूल हैं, वहीं लेटेस्ट कलरओएस 16 की मदद से बहुत ही इंटैलिजेंट अनुभव भी मिलता है। इसलिए रेनो 16 सीरीज के साथ यूजर आसानी से क्रिएट, कनेक्ट और एक्सप्रेस करने में समर्थ बनते हैं।

गोल्डी पटनायक, हेड, पीआर एंड कम्युनिकेशंस, ओप्पो इंडिया ने कहा, ‘‘आज की पीढ़ी के लिए स्मार्टफोन केवल एक डिवाईस नहीं है, बल्कि उनकी क्रिएटिविटी दिखाने और कहानियों एवं व्यक्तित्व को कैप्चर करने के लिए हमेशा उनके साथ रहने वाला कंपेनियन भी है। रेनो सीरीज हमेशा से ट्रेंडसेटिंग डिजाईन के साथ बेहतरीन इनोवेशन पेश करती आई है। यह सीरीज वैसे ही आगे बढ़ी है, जैसे युवा क्रिएट और कनेक्ट करते हैं। रेनो 16 सीरीज के साथ हम अब तक का सबसे एक्सप्रेसिव डिजाईन लेकर आए हैं। इसमें अभी तक का सबसे इंटैलिजेंट कैमरा अनुभव और ए.आई दिया गया है, जो बैकग्राउंड में काम करते हुए हर क्रिएटिविटी को आसान बना देता है। रेनो 16 सीरीज में हर इनोवेशन को सोच समझकर यूजर्स के लिए विकसित किया गया है। यह सीरीज उन्हें महत्वपूर्ण क्षणों को कैप्चर करने, खुद को एक्सप्रेस करने और प्रीमियम अनुभवों का आनंद लेने में समर्थ बनाती है।

भारत का पहला होलोवर्स 3डी डिजाईन

रेनो की हर जनरेशन एक नए डिजाईन के साथ आती है। रेनो 16 में इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए अब तक का सबसे बोल्ड एक्सप्रेशन दिया गया है। यह कॉस्मोस की सुंदरता और रहस्य से प्रेरित है। रेनो 16 सीरीज के साथ भारत में पहला होलोवर्स 3डी डिजाईन पेश किया गया है, जो ओप्पो की एक्सक्लुसिव होलोवर्स 3डी टेक्नोलॉजी से बना है। इसमें ऑल-न्यू 3डी पॉप प्लैनेट डिजाईन है, जो एक ऐसा स्मार्टफोन बनाता है, जो हर एंगल से खास है

3डी पॉप प्लैनेट डिजाईन केवल स्टैरी व्हाईट वैरिएंट में उपलब्ध है। यह एक आकर्षक नैकेड-आई 3डी इफेक्ट पैदा करता है, जिससे ऐसा महसूस होता है कि फोन की सतह के नीचे अंतरिक्ष के प्लैनेट फ्लोट कर रहे हैं। यह डिजाईन प्रेसिजन-इंजीनियर्ड ड्युअल-लेयर ऑप्टिकल स्ट्रक्चर और लाखों माईक्रो लेंस से बना है। जैसे ही प्रकाश और जगह को बदला जाता है, इस डिजाईन में हर दिशा से गहराई और मूवमेंट उभरकर आते हैं। इस सिग्नेचर लुक के साथ ओप्पो का फ्लोटिंग 3डी ग्लिटर फिनिश और डायनामिक स्टेलर रिंग भी है, जो कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर चमक और डेप्थ उत्पन्न करता है, जिससे इसे एक खास विज्युअल पहचान मिलती है। ये स्मार्टफोन वन-पीस कोल्ड-स्कल्पटेड डिजाईन से बनाए गए हैं। रेनो 16 और रेनो 16सी स्टैरी व्हाईट, ट्वाईलाईट वॉयलेट और स्टेलर पर्पल रंगों में उपलब्ध होंगे, जो हाथों में प्रीमियम लुक के साथ आपके व्यक्तित्व और अभिव्यक्ति को बेहतर बनाएंगे।

रेनो 16 सीरीज में सुंदर डिजाईन के साथ कम्फर्ट बढ़ाने के लिए एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। रेनो 16 में अल्ट्रा-थिन बेजेल के साथ कॉम्पैक्ट 6.32 इंच डिस्प्ले है। वहीं रेनो 16सी में 6.57 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। ये दोनों डिस्प्ले एफएचडी+ रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और आधुनिक आई-केयर टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं। ये पूरे दिन बहुत ही जीवंत विज्युअल और आरामदायक व्यूईंग प्रदान करते हैं। रेनो 16 की थिकनेस 8.22 मिमी और वजन केवल 182 ग्राम है। वहीं रेनो 16सी की थिकनेस 8.44 मिमी और वजन 195 ग्राम है। ये दोनों डिवाईस पूरे दिन हाथ में पकड़े रहने पर भी हाथों को आराम बना रहता है। ये डिवाईस रिलायबिलिटी के लिए बनाई गई हैं। दोनों डिवाईस को बनाने के लिए ओप्पो की कठोर स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के साथ एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम का उपयोग किया गया है। डस्ट और वॉटर रजिस्टैंस के लिए ये स्मार्टफोन आईपी66, आईपी68, आईपी69 और आईपी69के सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। यानी ये पानी में भीगने, बारिश और पानी की तेज बौछार में भी सुरक्षित रहते हैं।

ओप्पो की रेनो 16 सीरीज में पहली बार ए.आई स्नैप की दी गई है। यह क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी की तुरंत एक्सेस प्रदान करती है। यूजर्स माईंड स्पेस में अपना कंटेंट सेव कर सकते हैं। वॉईस नोट्स को रिकॉर्ड कर सकते हैं और अक्सर इस्तेमाल होने वाले टूल्स, जैसे कैमरा, ट्रांसलेटर और रिकॉर्डर तक केवल की को प्रेस करके पहुंच सकते हैं।

नई जनरेशन के लिए ट्रेंडसेटिंग ए.आई कैमरा

रेनो 16 में शानदार इमेजिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लियर मेन कैमरा, 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाईड सेल्फी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाईड कैमरा शामिल है। इसका ड्युअल फ्लैश सिस्टम कम रोशनी में भी ज्यादा ब्राईट और क्लियर शॉट प्रदान करता है। रेनो 16सी में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाईड सेल्फी कैमरा और एक अल्ट्रा-वाईड कैमरा है। इसमें भी जीवंत और विस्तृत इमेज के लिए ड्युअल फ्लैश सिस्टम है। रेनो 16 अल्ट्रा-वाईड, मेन और टेलीफोटो, तीनों फोकल लैंथ पर 4के 60एफपीएस एचडीआर वीडियो शूट करता है। किसी भी एंगल से डायनामिक रेंज और कलर एक्युरेसी में कोई कमी नहीं आती है। 4के ऑटो स्ट्रेटेन वीडियो रिकॉर्डिंग हैंडहेल्थ ड्रिफ्ट को हाथोंहाथ करेक्ट कर देती है। वहीं जूम फ्री वीडियो सभी जूम ट्रांजिशन में क्लैरिटी और स्टेबिलिटी बनाए रखता है, जिससे क्रिएटर्स को एक संपूर्ण और लगातार चलने वाली वीडियो टूलकिट मिलती है।

इन दोनों डिवाईस में 50 मेगापिक्सल का 3.5 एक्स टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है, जिससे ऐसी फोकल लैंथ मिलती है, जैसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स के क्लासिक 85 मिमी पोर्ट्रेट लेंस देते हैं।

ओप्पो की नैचुरल टोन इमेजिंग स्किन टोन, कलर रिप्रोडक्शन और लाईटिंग को बैलेंस करती है। यह हर सब्जेक्ट पर एक समान एस्थेटिक्स लगाए बिना उनकी व्यक्तिगत विशेषता को बनाकर रखती है। तेज धूप में शूटिंग करनी हो, सुनहरी किरणों के बीच या फिर कैफे की मंद रोशनी में, रेनो 16 सीरीज का कैमरा सिस्टम फेशियल डिटेल्स, नैचुरल टैक्सचर और वास्तविक कलर्स को बनाए रखता है। इसलिए हर फोटोग्राफ बिल्कुल वैसा मिलता है, जैसा कि वास्तविक वातावरण में महसूस होता है।

नई जनरेशन द्वारा क्रिएट करने के तरीके के अनुरूप निर्मित

आज क्रिएटर केवल क्षणों को कैप्चर नहीं करते हैं, बल्कि वो कहानियाँ सुनाते हैं। वीकेंड गेटवे हो, कैफे व्लॉग, फोटो डंप या दोस्तों के साथ आकस्मिक मस्ती, हर मामले में एक्सप्रेशन के लिए क्रिएटिविटी जरूरी हो गई है। रेनो 16 सीरीज नई पीढ़ी के क्रिएटर्स के लिए बनाई गई है। इसमें ए.आई पॉवर्ड फोटोग्राफी के साथ इन्ट्यूटिव एडिटिंग टूल दिए गए हैं, जो कंटेंट बनाना और शेयर करना बहुत आसान कर देते हैं। इसमें ए.आई रीमिक्स कोलाज फोटो, लाईव फोटो और वीडियो को डायनामिक विज्युअल स्टोरी में बदल देता है और कुछ ही टैप्स में कस्टमाईजेबल लेआउट, टैक्स्ट, स्टिकर और आर्टिस्टिक इफेक्ट उसमें जोड़ सकता है।

पॉप कैम में फिल्म से प्रेरित नौ ए.आई-क्योरेटेड स्टाईल, रेट्रो और लाईफस्टाईल एस्थेटिक्स पेश किए गए हैं, जिससे यूजर्स तुरंत अपने फोटो को पर्सनालाईज करने में समर्थ बनते हैं। पॉपआउट 2.0 सब्जेक्ट्स को फ्रेम से बाहर तक बढ़ाकर क्रिएटिविटी में और निखार ला देता है। यह लोगों, पेट्स, लैंडमार्क्स और दैनिक ऑब्जेक्ट्स को पहचानकर ज्यादा सुंदर विज्युअल बनाता है।

ड्युअल-व्यू वीडियो 2.0 फ्रंट और रियर कैमरा से एक साथ रिकॉर्डिंग कर सकता है। यह क्षण और क्रिएटर का नजरिया एक ही टेक में कैप्चर कर लेता है। फ्लेक्सिबल लेआउट और सुगम फोकल लैंथ स्विचिंग से ट्रैवल, लाईफस्टाईल और दैनिक स्टोरीटैलिंग के लिए ज्यादा क्रिएटिव फ्रीडम मिलती है।

इसके अलावा, ए.आई रिकंपोज, ए.आई परफेक्ट शॉट, ए.आई बेस्ट फेस, ए.आई अनब्लर, ए.आई ईरेजर, ए.आई फ्लैश फोटोग्राफी 3.0 और ए.आई स्टूडियो जैसे ए.आई-पॉवर्ड इमेजिंग टूल इन अनुभवों को और अधिक बेहतर बना देते हैं। ये टूल कंपोजिशन बेहतर बनाने, क्लैरिटी बढ़ाने, अनैच्छिक ऑब्जेक्ट्स को हटाने और सुंदर, सोशल रेडी कंटेंट बनाने में मदद करते हैं। इससे हर क्षण में प्रोफेशनल क्वालिटी की क्रिएटिविटी मिलती है।

ओप्पो बबलः फ्लेक्स चीट कोड

रेनो 16 सीरीज ओप्पो बबल के साथ आ रही है। यह ओप्पो का पहला स्मार्ट कैमरा कंपेनियन है, जो खास उन क्रिएटर्स के लिए डिजाईन किया गया है, जो फंक्शनैलिटी के साथ सेल्फ-एक्सप्रेशन भी चाहते हैं। इसका वजन 27.5 ग्राम है। ओप्पो बबल एक मैग्नेट की तरह स्मार्टफोन से जुड़ जाता है। इसमें एक समर्पित 1.75-एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो रियर कैमरा का प्रिव्यू दिखाता है, ताकि यूजर रियर कैमरा से परफेक्ट फ्रेम में सेल्फी, ग्रुप फोटो और क्रिएटिव कंपोजिशन तैयार कर सकें। इसमें 550 एमएएच की बैटरी लगी है और यह आईपी 54 डस्ट एंड वॉटर रजिस्टैंस के साथ आता है। बबल एक वायरलेस रिमोट, कस्टमाईजेबल डिजिटल एक्सेसरी और एक इंटरैक्टिव लाईफस्टाईल कंपेनियन की तरह काम करता है। यह रेनो 16 ईकोसिस्टम की क्रिएटिव संभावनाओं का दायरा स्मार्टफोन के मुकाबले काफी अधिक बढ़ा देता है।

लेटेस्ट कलरओएस 16

रेनो 16 सीरीज लेटेस्ट कलरओएस 16 पर चलती है, जो ओप्पो का अब तक का सबसे इंटैलिजेंट और पर्सनालाईज्ड अनुभव प्रदान करता है। यह क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और ट्रैवलर्स को अलग-अलग ऐप्स में जाए बिना ज्यादा चीजें याद रखने, बेहतर ऑर्गेनाईज करने, स्मार्ट ट्रैवल करने और ज्यादा तेजी से जवाब पाने में मदद करता है।

इसमें ए.आई माईंड पायलट है, जो उद्योग में एग्रीगेटेड एलएलएम और पर्सनालाईज्ड मैमोरी क्षमताओं का पहला फ्यूजन है। यह जेमिनाई, परप्लेक्सिटी और चैटजीपीटी को एक ही स्क्रीन में साथ लाता है। आपको रिकमेंडेशन, रिसर्च या प्लानिंग के लिए अलग-अलग ए.आई एप्लीकेशनों में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यूजर्स सबसे उचित मॉडल से अपने आप जवाब पाते हैं या क्रॉस वैरिफिकेशन के साथ वो साथ-साथ जवाब देख भी सकते हैं। ए.आई माईंड स्पेस मैमोरी से कनेक्टेड ए.आई माईंड पायलट समय के साथ और अधिक पर्सनालाईज्ड होता चला जाता है। यह हर सवाल को नए सिरे से देखने की बजाय सेव किए गए कॉन्टैक्स्ट और पिछली बातचीत से नतीजे लेता है। यूजर ए.आई स्नैप की की मदद से किसी भी जगह से क्षणों, विचारों और कंटेंट को अपनी डिवाईस पर तुरंत कैप्चर कर सकते हैं। कैप्चर की गई हर चीज को ए.आई माईंडस्पेस में कैटेगराईज और ऑर्गेनाईज कर दिया जाता है। यह इंटैलिजेंट मैमोरी हब बिखरी हुई इन्फॉर्मेशन को एक सिंगल और कॉन्टैक्स्ट के अनुरूप स्पेस में रख लेता है, जो एक ‘‘दूसरे दिमाग’’ की तरह काम करता है। ए.आई बिल मैनेजर रोजमर्रा की रसीदों, स्क्रीनशॉट्स, मैसेजेस और वॉईस इनपुट को ऑर्गेनाईज्ड फाईनेंशियल रिकॉर्ड्स में बदल देता है। यह खर्च की श्रेणियों को पहचान लेता है, आय और खर्चों को ट्रैक करता है, रियल-टाईम एक्सचेंज रेट के साथ विभिन्न करेंसी पहचान लेता है और मासिक ट्रेंड्स को व्यवस्थित कर देता है।

ए.आई मेन्यू ट्रांसलेशन रेस्टोरैंट के मेन्यू का ट्रांसलेशन कर सकता है, मेन्यू आईटम्स और उनकी सामग्री को पहचान सकता है, एलर्जन की जानकारी दे सकता है और मूल्य को आपकी करेंसी में बदलकर दिखा सकता है। ए.आई वॉईस ट्रांसलेशन की मदद से दूसरी भाषा बोलने वाले लोगों से बात करने में मदद मिलती है। यह आसपास के नॉईज को कम करके स्पष्ट वॉईस कैप्चर करता है। वहीं ए.आई लाईव ट्रांसलेशन की मदद से यूजर्स किसी भी कंटेंट को सुनकर हाथों-हाथ उसका ट्रांसलेशन प्राप्त कर सकते हैं। यह सामान्य बोलचाल के लहजे में मिलता है, जो अंतर्राष्ट्रीय मीटिंग, लैक्चर या सेमिनार के लिए काफी उपयोगी है।

ए.आई रिकॉर्डिंग स्टिकर से मीटिंग्स, लैक्चर और बातचीत को कैप्चर करना बहुत आसान हो गया है। यूजर रिकॉर्डिंग और प्लेबैक के दौरान मार्कर एड कर सकते हैं, फोटो इंसर्ट कर सकते हैं और टैक्स्ट नोट बना सकते हैं। इसके बाद हाईलाईट किए गए मुख्य पॉईंट्स के साथ अपने आप एक बेहतरीन समरी तैयार हो जाती है। ए.आई स्कैन और ए.आई एक्सट्रैक्ट डॉक्युमेंट्स, हैंडआउट्स, इमेज, टेबल और पेचीदे लेआउट्स को डिजिटाईज कर सकता है। ये इन्हें सेकंडों में एडिट होने योग्य डिजिटल कंटेंट में बदल देता है।

दमदार परफॉर्मेंस, पूरा दिन चलने वाली बैटरी

रेनो 16 स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 मोबाईल प्लेटफॉर्म और 4एनएम प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसलिए यूजर को हर मामले में काफी दमदार परफॉर्मेंस मिलती है। इसकी सीपीयू परफॉर्मेंस 27 प्रतिशत तक ज्यादा तेज है। इसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज तक है। जीपीयू ग्राफिक्स रेंडरिंग 30 प्रतिशत तक अधिक तेज है।

रेनो 16सी में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 4एनएम चिपसेट लगा है, जिसमें चार 2.5 गीगाहर्ट्ज कॉर्टेक्स-ए78 कोर और चार कॉर्टेक्स-ए55 कोर हैं। यह माली-जी615 एमसी2 जीपीयू, 24जीबी तक की रैम (12 जीबी फिजिकल + 12 जीबी वर्चुअल) और यूएफएस 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। इस सीरीज में ए.आई लिंकबूस्ट 4.0 कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है और शेयरिंग स्पीड को 73 प्रतिशत तक ज्यादा तेज कर देता है। ए.आई हाईपरबूस्ट 2.0 की मदद से भारी गेमिंग सत्रों में भी 120 एफपीएस तक स्मूथ और स्थिर गेमप्ले मिलता है।

रेनो16 में 6,700 एमएएच की बैटरी और 80 वॉट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं रेनो 16सी में 7,000 एमएएच की बैटरी और 80 वॉट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग है। इसलिए यूजर पूरे दिन प्रोडक्टिव और कनेक्टेड रहते हुए एंटरटेनमेंट कर सकते हैं।

ओप्पो एन्को एयर5 के साथ बेहतरीन अनुभव पाएं

ओप्पो ने रेनो 16 सीरीज के साथ ओप्पो एन्को एयर5 भी लॉन्च किया है। यह 5,000 हर्ट्ज की अल्ट्रा-वाईड फ्रीक्वेंसी रेंज में 52 डेसिबल एक्टिव नॉईज कैंसेलेशन (ए.एन.सी) के साथ फ्लैगशिप ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। इसमें ट्रिपल-माईक्रोफोन सिस्टम और ए.आई-पॉवर्ड कॉल नॉईज रिडक्शन दिया गया है। इसलिए ये ईयरबड तेज हवा या शोरगुल के वातावरण में भी क्रिस्टल-क्लियर वॉईस प्रदान करते हैं।

इन्हें पूरे दिन कम्फर्ट के लिए बनाया गया है। 4.3 ग्राम के ये लाईटवेट ईयरबड आईपी55 डस्ट एवं वॉटर रजिस्टैंस के साथ आते हैं। इनकी बैटरी लाईफ 54 घंटे तक है। साथ ही, बैटरी टीयूवी रीनलैंड सर्टिफाईड ड्यूरेबिलिटी के साथ आती है। इसमें 12मिमी का डायनामिक बैस ड्राईवर, ओप्पो एलाईव ऑडियो और क्लियर एकाउस्टिक कैविटी डिजाईन दिया गया है, जो बहुत ही इमर्सिव और रिच साउंड प्रदान करता है। इसके साउंड मास्टर ईक्यू और 10 बैंड प्रो ईक्वलाईजर की मदद से यूजर साउंड के अनुभव को पर्सनालाईज भी कर सकते हैं। एन्ड्रॉयड, आईओएस और विंडोज से कनेक्ट होने के लिए इसमें ब्लूटूथ 6.1, ड्युअल-डिवाईस कनेक्टिविटी है। साथ ही, यह ए.आई ट्रांसलेट, गूगल जेमिनाई और स्पॉटिफी से सुगमता से कनेक्ट हो जाता है। ओप्पो एन्को एयर5 के साथ रेनो 16 का ईकोसिस्टम पूर्ण होता है, जो ज्यादा स्मार्ट और इमर्सिव ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। यह लैवेंडर पर्पल और मिडनाईट ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

मूल्य व उपलब्धता

रेनो 16 5जी का 8जीबी + 256 जीबी वैरिएंट 61,999 रुपये और 12जीबी + 256 जीबी वैरिएंट 67,999 रुपये में उपलब्ध होगा। रेनो 16सी 5जी 8जीबी + 128 जीबी वैरिएंट में 46,999 रुपये, 8जीबी + 256 जीबी वैरिएंट में 49,999 रुपये और 12जीबी + 256 जीबी वैरिएंट में 55,999 रुपये में उपलब्ध होगा। ओप्पो रेनो 16 सीरीज 9 जुलाई, 2026 से अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मेनलाईन रिटेल स्टोर्स और ओप्पो ई-स्टोर से आकर्षक ऑफरों के साथ खरीदी जा सकेगी।

  • चुनिंदा बैंक पार्टनर्स के क्रेडिट कार्ड या यूपीआई से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा।
  • सभी प्रमुख फाईनेंसर 18 महीने तक की जीरो डाउन पेमेंट स्कीम प्रदान कर रहे हैं।
  • प्रमुख ट्रेड इन पार्टनर्स से 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
  • बिना किसी अतिरिक्त लागत के 180 दिनों का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन मिलेगा।
  • हर रेनो 16 सीरीज की खरीद के साथ ओप्पो एन्को बड्स 3 प्रो+ 50 प्रतिशत छूट के साथ मिलेगा।
  • ओप्पो बबल के साथ रेनो 16 सीरीज खरीदने पर 18 महीने की जीरो डाउन पेमेंट स्कीम या 10 प्रतिशत का इंस्टैंट कैशबैक ऑफर मिलेगा।

ओप्पो बबल 9 जुलाई से 7,999 रुपये में मिलना शुरू होगा। वहीं ओप्पो एन्को एयर 5 की सेल 2 जुलाई से शुरू होगी और ये 3,299 रुपये में मिलेंगे। इन्हें ओप्पो ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजॉन और मुख्य मेनलाईन रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *