सेल्सफोर्स और त्रिपुरा सरकार ने 10,000+ लर्नर्स को स्किल प्रदान करने और डिजिटल वर्कफोर्स रेडीनेस बढ़ाने के लिए पार्टनरशिप की

इस पहल के अंतर्गत ट्रेलहेड की मदद से राज्य के स्टूडेंट्स, युवाओं, सरकारी कर्मचारियों और एंटरप्रेन्योर्स को सेल्फ-पेस्ड लर्निंग उपलब्ध कराई जाएगी
बैंगलुरू, भारत, 13 अगस्त, 2026 – आज नंबर 1 एजेंटिक सी.आर.एम*, सेल्सफोर्स और डायरेक्टोरेट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (डी.आई.टी), त्रिपुरा सरकार के बीच साझेदारी की शुरुआत हुई है, जिसके अंतर्गत राज्य में डिजिटल स्किल्स की उपलब्धता और वर्कफोर्स रेडीनेस बढ़ाई जाएगी। इस सहयोग की घोषणा अगरतला में डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026 में की गई। यह अभियान सेल्सफोर्स के ऑनलाईन लर्निंग प्लेटफॉर्म, ट्रेलहेड के माध्यम से त्रिपुरा में बड़े स्तर पर डिजिटल परिवर्तन लाने तथा स्टूडेंट्स, युवाओं, सरकारी कर्मचारियों और एंटरप्रेन्योर्स को ए.आई-संचालित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करने में मदद करेगा। इस अभियान का उद्देश्य 2027 तक 10,000 से अधिक लर्नर्स को तैयार करना है।
लोक सेवाओं, कार्यस्थलों और व्यवसायों में ए.आई की भूमिका बढ़ रही है, इसलिए यह पार्टनरशिप लर्नर्स को ऐसी प्रैक्टिकल डिजिटल और टेक्नोलॉजी स्किल्स प्रदान करने के लिए की गई है, जो धीरे-धीरे काम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनती जा रही हैं। यह कोर्स बिगनर्स और इंटरमीडिएट लर्नर्स को अपनी गति से सीखने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। यह लर्नर्स को सी.आर.एम, बिजनेस एनालिसिस, टेक्नोलॉजी फंडामेंटल आदि के लिए गाईडेड लर्निंग प्रदान करता है। सेल्सफोर्स लर्नर्स को इस प्लेटफॉर्म पर आगे बढ़ने और लर्निंग के पूरे सफर में सहयोग प्रदान करने के लिए ऑनलाईन ओरिएंटेशन रिसोर्स भी उपलब्ध कराएगा।
डायरेक्टोरेट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और स्किल डेवलपमेंट एजेंसियों से प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें नियुक्त करेगा तथा राज्य में इस प्रोग्राम की उपलब्धता व जागरुकता बढ़ाएगा।
यह सहयोग डिजिटल गवर्नेंस, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप में त्रिपुरा द्वारा किए जा रहे लगातार निवेश का हिस्सा है। यह राज्य अगरतला में एक समर्पित त्रिपुरा आईटी एवं डेटा ईकोसिस्टम जोन (टी.आई.डी.ई.जैड) का विकास कर रहा है और एक योजनाबद्ध आईटी पार्क एवं ए.आई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस भी तैयार कर रहा है। साथ ही, लोक प्रशासन में टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ाया जा रहा है। राज्य में ई-ऑफिस पहल का विस्तार राज्य के सचिवालयों से लेकर पंचायती राज सिस्टम के तीनों स्तरों तक केवल एक साल में कर दिया गया, जो भारत में सबसे तेजी से हुए क्रियान्वयनों में से एक है। इस डिजिटल बुनियाद के साथ आसानी से उपलब्ध और उद्योग के लिए जरूरी लर्निंग को शामिल करके सेल्सफोर्स और त्रिपुरा सरकार का उद्देश्य और ज्यादा लोगों को स्किल व आत्मविश्वास प्रदान करना है, ताकि वो राज्य की विकसित होती हुई अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे सकें।
श्री किरन गिट्टे, आई.ए.एस, सेक्रेटरी, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, त्रिपुरा सरकार ने कहा, ‘‘सेल्सफोर्स के साथ हमारी पार्टनरशिप त्रिपुरा के डिजिटलाईजेशन के सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पॉलिसी की मजबूत बुनियाद के साथ यह पार्टनरशिप हमारे स्टूडेंट्स, सरकारी कर्मचारियों और एंटरप्रेन्योर्स को भविष्य की डिजिटल स्किल प्रदान करेगी तथा इनोवेशन और समावेशी विकास लेकर आएगी। हम एक आत्मनिर्भर आई.टी ईकोसिस्टम बनाने और त्रिपुरा के कर्मचारियों को अपनी पूरी क्षमता के विकास में मदद करने के लिए ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर, सेल्सफोर्स के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।
श्री जेया रगुल गेशन बी, आई.एफ.एस, डायरेक्टर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, त्रिपुरा सरकार ने कहा, ‘‘त्रिपुरा में हर साल बड़ी संख्या में टेलेंट का विकास हो रहा है। हम इस टेलेंट को विश्व के लिए जरूरी स्किल्स प्रदान करना चाहते हैं। सेल्सफोर्स के साथ हमारी पार्टनरशिप हमें टी.आई.डी.ई.जैड, आई.टी पार्क और ए.आई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में अपने निवेश को मजबूती देने में मदद करेगा। यह पार्टनरशिप हमारे कार्यबल को स्किल प्रदान करके उन्हें उद्योग के लिए महत्वपूर्ण बनाएगी और विजिबिलिटी प्रदान करेगी।’’
अरुंधति भट्टाचार्य, प्रेसिडेंट एवं सी.ई.ओ, सेल्सफोर्स – साउथ एशिया ने कहा, ‘‘भारत में डिजिटल विकास की अगली लहर देश के हर हिस्से में मौजूद टेलेंट से तय होगी। इस विकास को समावेशी बनाने के लिए त्रिपुरा में स्किल निर्माण और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। हमें गर्व है कि ट्रेलहेड के माध्यम से हम प्रैक्टिकल लर्निंग प्रदान करके स्टूडेंट्स, सरकारी कर्मचारियों और एंटरप्रेन्योर्स को वो क्षमताएं प्रदान कर रहे हैं, जो तेजी से बदलती हुई अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी हैं।’’
ट्रेलहेड टेक्नोलॉजी और बिजनेस लर्निंग को बाईट-साईज के मॉड्यूल्स और गाईडेड लर्निंग की मदद से बहुत आसान बना देता है। लर्नर यह स्किल अपनी व्यक्तिगत रफ्तार से सीख सकते हैं।
*सेल्सफोर्स नंबर 1 सी.आर.एम है, जो ए.आई टेक्नोलॉजी और क्षमताओं द्वारा संचालित होता है।
डायरेक्टोरेट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, त्रिपुरा सरकार के बारे में
डायरेक्टोरेट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, त्रिपुरा सरकार का मकसद ई-गवर्नेंस, आई.टी इन्फ्रास्ट्रक्चर, नागरिक सेवाओं, डिजिटल स्किल्स, इनोवेशन और आई.टी/आईटीईएस निवेश की मदद से राज्य में डिजिटल परिवर्तन लाना है।
विजिट करें: https://dit.tripura.gov.in/ for more information.

Yo, cái phần phân tích xác suất này hay thật! Nó làm mình nghĩ đến việc cần tìm hiểu thêm về chiến thuật keno luôn á. Check thử 33win77 slot download xem sao nha, có vẻ cũng deep phết 😎.