सिंगर गिनी का गीत ‘नादानी’ अधूरी मोहब्बत और ग़म की कहानी को दर्शाता है

केवल 19 साल की उम्र में गायिका-गीतलेखिका, गिनी ने यह दर्दभरा क्लासिक गीत जबरदस्त परिपक्वता के साथ पेश किया है

नेशनल, 4 अगस्त, 2025: अपनी मधुर आवाज और भावपूर्ण स्टोरीटैलिंग के लिए मशहूर और उभरती हुई गायिका-
गीतलेखिका, गिनी ने अपना नया गाना, नादानी पेश किया है। यह दर्दभरा गीत जीवन में कुछ खोने के बाद टूटे हुए
दिल की कहानी सुना रहा है। आशियाँ, सुकून और आधे अधूरे जैसे गानों में आशा और खुशी पेश करने के बाद नादानी
में दुख, पीड़ा, और हृदय के उफनते हुए भावों का शांत चित्रण है।
नादानी आज सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हो गया है। इसमें गिनी ने अपनी भावुक आवाज के साथ अपना
मौलिक अंदाज पेश किया है। वहीं, भरत के प्रोडक्शन में व्यापक उतार-चढ़ाव से एक ऐसा सुकूनभरा एहसास मिलता
है, जो गाना खत्म होने के बाद लंबे समय तक महसूस होता रहता है।
इस कलात्मक और मधुर गीत का निर्देशन भावना कंकरिया ने किया है, शॉट्स आरव रमनानी के हैं, तथा निर्माण
जुगाड़ मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। इसे शरद ऋतु के मौसम में फिल्माया गया है, और सांकेतिक रूप से
पतझड़ के साथ हल्के दुख का एहसास उत्पन्न करते हुए एक ऐसा वीडियो बनाया गया है, जो अंतरंग और रंगमंच के
दृश्यों के माध्यम से भावनात्मक उतार-चढ़ाव पेश करता है।


गिनी ने कहा, ‘‘गिनी कुछ खोने और उसके कारण उत्पन्न हुई पीड़ा की कहानी है। अपने किसी प्रियजन को खोने,
अभिभावकों में से किसी के गुजर जाने, या फिर प्रेमी के दूर चले जाने के बाद आप टूट से जाते हैं, और दिल में यही
आस बची रह जाती है कि वो वापस लौट आएंगे। यह नादानी लग सकती है, लेकिन यह भावना सच्ची होती है। आप
अच्छी तरह से जानते हैं कि आपको आगे बढ़ना है, लेकिन फिर भी आप उसी पल में ठहर जाते हैं।’’
नादानी गिनी के विकसित होते हुए कैटालोग में एक प्रभावशाली गीत है। यह शोर से अलग एक शांत एहसास पेश
करता है। यह हमें उन भावनाओं में ले जाता है, जो हमारे अंदर शायद ही कभी ज्यादा ठहरती हैं। यह ईमानदार, दिल
को छू लेने वाला और सुकून देने वाला गीत है। इस गाने ने भारत में स्वतंत्र संगीत के क्षेत्र में गिनी को एक सशक्त
आवाज के रूप में स्थापित कर दिया है।
इस रिलीज़ के साथ गिनी ने ‘नादानी अनुभव’ भी पेश किया है। यह उन लोगों के लिए एक डिजिटल और भावनात्मक
स्थान है, जो दिल टूटने की पीड़ा या जीवन में किसी को खोने के दर्द से गुजर रहे हैं। गिनी के बढ़ते समुदाय के बीच
साझा कहानियों, पत्रों, स्मृतियों और संगीत के साथ गिनी ने सुकूनभरे सहयोग की भावना उत्पन्न करने का प्रयास
किया है, ताकि उन्हें महसूस हो कि कोई उनके साथ है और उन्हें सुन रहा है। इससे उन्हें यह एहसास होता है कि कोई
उन्हें हमेशा सुन रहा है और हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर है।
गिनी का नादानी यहाँ पर सुनें: SMI.lnk.to/naadaani

Share This Post

2 thoughts on “सिंगर गिनी का गीत ‘नादानी’ अधूरी मोहब्बत और ग़म की कहानी को दर्शाता है

  • June 26, 2026 at 5:18 am
    Permalink

    I appreciate, cause I found just what I was looking for. You have ended my 4 day lengthy hunt! God Bless you man. Have a great day. Bye

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *