सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बीटीए ने किया स्वागत, कहा – बाइक टैक्सी कैप्टन्स की आजीविका की रक्षा होनी चाहिए

हजारों कैप्टन्स की आजीविका और रोजगार के अवसर सुरक्षित करने के लिए स्पष्ट रास्ता निकलने की एसोसिएशन कोउम्मीद


बेंगलुरु – बाइक टैक्सी मामले में कर्नाटक सरकार की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) को माननीय
सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने का बाइक टैक्सी एसोसिएशन ऑफ कर्नाटक (बीटीए) ने स्वागत किया है। एसोसिएशन
इसे इस सेक्टर के भविष्य को स्पष्ट करने और उन हजारों कैप्टन्स की आजीविका सुरक्षित करने के एक अहम अवसर के रूप
में देखता है, जो अपनी रोजी-रोटी कमाने और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बाइक टैक्सी पर निर्भर हैं।
कई कैप्टन्स के लिए बाइक टैक्सी केवल कमाई का जरिया भर नहीं है। यह उनके लिए सम्मानजनक काम, आर्थिक
आत्मनिर्भरता और अपनी सुविधा के अनुसार आजीविका कमाने का अवसर है। यह सेवा यात्रियों को, खासकर कम दूरी के
सफर के लिए, एक किफायती और सुविधाजनक यात्रा विकल्प भी देती है।
इस घटनाक्रम पर बात करते हुए बाइक टैक्सी एसोसिएशन ऑफ कर्नाटक (बीटीए) के प्रेसिडेंट श्री आदि नारायण ने कहा,
“हम माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इससे कर्नाटक में बाइक टैक्सी के भविष्य
को लेकर और अधिक स्पष्टता आएगी। हजारों कैप्टन्स के लिए यह उनकी आजीविका, सम्मान और ईमानदारी से काम कर
अपने परिवार का भरण-पोषण करने की क्षमता का सवाल है। हमें उम्मीद है कि इस घटनाक्रम से आगे बढ़ने का एक
सकारात्मक रास्ता बनेगा, जहां कैप्टन्स सुरक्षा और सम्मान के साथ अपनी आजीविका कमाना जारी रख सकेंगे। किसी भी
चिंता को दूर करने और एक व्यावहारिक समाधान निकालने के लिए हम कर्नाटक सरकार और संबंधित अधिकारियों के
साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं। हमारी अपील है कि यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक परिवहन विकल्प
लगातार मिलते रहें, यह सुनिश्चित करते हुए हजारों मेहनती कैप्टन्स की आजीविका की रक्षा की जानी चाहिए।”
बीटीए बाइक टैक्सी कैप्टन्स के हितों का प्रतिनिधित्व करने और सरकार व संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर एक ऐसे
स्थायी समाधान की दिशा में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है, जो आजीविका की रक्षा करे और इस काम पर
निर्भर लोगों को दीर्घकालिक निश्चितता दे।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *