कैनन ने अपने ‘एडॉप्ट ए विलेज़’ अभियान के अंतर्गत नंदरामपुर बास के ऐतिहासिक सफर का जश्न मनाया

एजुकेशन, आई केयर, एनवायरनमेंट एवं एम्पॉवरमेंट (शिक्षा, नेत्रों की देखभाल, पर्यावरण एवं सशक्तीकरण) के चार प्रमुख क्षेत्रों तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में सतत प्रयासों के महत्व का प्रदर्शन किया
भारत, 11 सितंबर, 2025: सामुदायिक विकास की अपनी प्रतिबद्धता के अंतर्गत कैनन इंडिया ने हरियाणा में नंदरामपुर बास गाँव को गोद लिए हुए तीन साल पूरे होने की खुशी मनाई। यह कंपनी के ‘एडॉप्ट ए विलेज़’ कार्यक्रम के अंतर्गत गोद लिया गया नौवाँ गाँव है। इस अवसर पर कैनन इंडिया के प्रेसिडेंट एवं सीईओ, श्री तोशियाकी नोमुरा ने रेनवॉटर हार्वेस्टिंग एवं रिचार्ज पिट का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य गाँव में जल संसाधनों का विकास करना है।
अपनी 4-ई नीति के अंतर्गत चार प्रमुख क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित करने के कैनन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए कैनन इंडिया ने रिसोर्स सेंटर में डिजिटल लर्निंग के लिए 1000 से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन किया। चुनिंदा विद्यार्थियों को नवोदय स्कूल में स्कॉलरशिप प्रदान की गई। नवोदय स्कूल सरकार द्वारा संचालित पूर्णतया आवासीय संस्थान हैं, जो कक्षा 6 से कक्षा 12 के प्रतिभाशाली ग्रामीण बच्चों को निशुल्क और उच्च गुणवत्ता की सीबीएसई शिक्षा प्रदान करते हैं। ‘एडॉप्ट ए विलेज’ प्रोग्राम के सहयोग से नंदरामपुर बास गाँव को हरियाणा के मुख्यमंत्री के ‘माई स्कूल, ब्यूटीफुल स्कूल’ अभियान के अंतर्गत दो बार पुरस्कृत किया गया है। इस गाँव को स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में असाधारण कार्य के लिए 150,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई है।
नेत्रों की देखभाल पर कैनन के फोकस के अनुरूप, लगभग 4,000 मरीजों की आँखों की जाँच की गई है। 452 चश्मे निशुल्क वितरित किए गए हैं। साथ ही सस्टेनेबिलिटी के प्रयासों के अंतर्गत नियमित तौर से वृक्षारोपण अभियान चलाकर गाँव में 1550 पेड़ लगाए गए हैं। इसके अलावा, समाज का सशक्तीकरण करने के लिए कैनन ने कंप्यूटर, ब्यूटीशियन, और टेलरिंग के कोर्स चलाकर 250 से अधिक लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया है, ताकि उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें। साल 2024 में कैनन ने महिलाओं की साक्षरता बढ़ाने और कैंसर की जागरुकता पैदा करने के लिए एक नया अभियान शुरू किया। इसमें कई महिलाओं ने साक्षरता कक्षाओं के लिए अपना नामांकन कराया तथा पढ़ने और लिखने का कौशल प्राप्त किया। इसके अलावा, स्तन कैंसर जागरुकता शिविर में 100 से अधिक महिलाओं की जाँच की गई, ताकि स्तन कैंसर की समय पर पहचान करके उसकी रोकथाम की जा सके।
इस अवसर पर श्री तोशियाकी नोमुरा, प्रेसिडेंट एवं सीईओ, कैनन इंडिया ने कहा, ‘‘कैनन की सामाजिक विकास की प्रतिबद्धता ‘क्योसेई’ के सिद्धांत पर आधारित है, जिसका अर्थ है, सबके कल्याण के लिए मिलकर रहना और काम करना। अपने फ्लैगशिप ‘एडॉप्ट ए विलेज’ कार्यक्रम के अंतर्गत हम समाज के बेहतर जीवन के लिए व्यक्तिगत विकास पर केंद्रित रहते हैं। नंदरामपुर बास में पिछले तीन सालों का हमारा सफर प्रदर्शित करता है कि निरंतर प्रयास किस प्रकार संभावनाओं का निर्माण कर आत्मनिर्भरता ला सकते हैं। इसमें हमारे कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं, मेटरिंग, और ‘क्योसेई’ के सिद्धांत को जीवंत करते हुए जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। इन प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए कैनन समुदायों का निर्माण करने और भारत में समावेशी विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।’’
‘एडॉप्ट ए विलेज’ प्रोजेक्ट के साथ ही संगठन ने पिछले साल स्किल इंडिया मिशन के अनुरूप एक स्किल डेवलपमेंट और लिवलिहुड प्रोग्राम शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कैनन इंडिया द्वारा शहरी झुग्गियों में रहने वाले 18 से 25 साल के युवाओं को ग्राहक-केंद्रित, ग्रे-कॉलर नौकरियों के लिए तैयार किया जाता है, ताकि वो स्थिर व बेहतर रोजगार के अवसर पा सकें। इस प्रोग्राम में अभी तक 850 युवाओं को प्रवेश दिया जा चुका है, तथा 450 युवाओं को नौकरी मिल चुकी है, जिससे उनकी पारिवारिक आय दोगुनी हो गई है। ‘एडॉप्ट ए विलेज’ अभियान की शुरुआत साल 2012 में की गई थी, जिसके बाद कैनन इंडिया द्वारा भारत में विशेष अवधि के लिए गाँवों को गोद लेकर उनका संपूर्ण विकास किया जाता है। इस अभियान के अंतर्गत पिछले दशक में काफी विस्तृत परिवर्तन आया है। कंपनी ने अपने द्वारा गोद लिए गए गाँवों में अपनी 4ई की नीतियों के अंतर्गत विकास किया है, तथा बुनियादी ढांचे में सुधार लाया है। वर्तमान में कैनन ने 10 गाँवों को गोद लिया हुआ है, जिनमें हरियाणा में नंदरामपुर बास, महाराष्ट्र में परिवली, कर्नाटक में साथानुरू, और कोलकाता में कल्याणपुर शामिल हैं।

https://shorturl.fm/n3Owh
https://shorturl.fm/heA5w
lk4x6m
Dead composed content material, Really enjoyed studying.
I just couldn’t leave your website before suggesting that I really enjoyed the standard information an individual provide to your guests? Is gonna be again ceaselessly to check up on new posts.
I haven’t checked in here for a while because I thought it was getting boring, but the last several posts are good quality so I guess I will add you back to my daily bloglist. You deserve it my friend 🙂