‘अग्ग पानिया च’ में सावी काहलों और शहत गिल ने अवीरा सिंह मैसन के अभिनय के साथ पेश किया पंजाबी लहजा एक ग्लोबल अंदाज में


सुरिंदर कौर की सदाबहार आवाज़ के साथ अफ्रीकी धुनों का मेल – सावी काहलों का यह गाना पुराने और नए दौर का खूबसूरत संगम है

मुंबई, 7 अगस्त 2025: संगीत की दुनिया में पुराने और नए रंगों का खूबसूरत संगम उभर रहा है। सिंगर-लिरिसिस्ट
सावी काहलों और उभरती स्टार शहत गिल ने मिलकर पंजाबी म्यूज़िक का एक प्यारा क्लासिक गाना ‘अग्ग
पानिया च’ को नए अंदाज़ में पेश किया है। इस गाने को सावी ने बड़ी खूबसूरती और समझ के साथ एक बार फिर से
तैयार किया है। जहां इसमें सुरिंदर कौर की सदाबहार आवाज़ है, वहीं इसमें जोड़े गए अफ्रीकी बीट्स इसे एक नया
और मज़ेदार रूप देते हैं। यह गाना पुरानी रूह और नए स्टाइल का शानदार संगम है, जो आज के युवा श्रोताओं को
भी खूब पसंद आएगा।
इस म्यूज़िक वीडियो में पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल अवीरा सिंह मैसन नजर आ रही हैं, जिनकी खूबसूरत अदाएं गाने
को और निखारती हैं। द मास्टर्ज़ द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस गाने में पुराने और नए दौर का शानदार मिलन नज़र
आता है। सुरिंदर कौर की मधुर और भावपूर्ण आवाज़ गाने की बुनियाद है, और साथ में जोड़ी गई आधुनिक अफ्रीकी
बीट्स इसे नया और ताज़ा अंदाज़ देती हैं।
बीएएमबी और हुलारे जैसे वायरल हिट्स के बाद, शहत गिल अब जुड़ी हैं सावी काहलों के साथ, जो जरूर और
आपा फेर मिलांगे जैसे दिल छूने वाले गानों के लिए जाने जाते हैं। दोनों ने मिलकर ‘अग्ग पानिया च’ को अपने खास
अंदाज़ में पेश किया है। एक ऐसा गाना जो अपनी जड़ों से जुड़ा होने पर भी पूरी दुनिया के दिलों पर राज करता है।
इस नए वर्जन में सावी काहलों की भावपूर्ण आवाज़ गाने को एक अपनापन और गहराई देती है, वहीं शहत गिल
अपनी मस्ती और संतुलित अंदाज़ से इस गाने में एक नया रंग भरती हैं। यह उन गानों में से है जो सुनते ही मन को
खुश कर देता है और चेहरे पर मुस्कान लाता है।
गाने के बारे में बात करते हुए सावी काहलों ने बताया कि, “मेरे लिए ये बहुत खास मौका था कि जिस संगीत को मैं
बचपन से सुनता आया हूँ, उसी का एक हिस्सा अब अपने अंदाज़ में पेश कर पाया। सुरिंदर कौर जी की आवाज़
हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, और उस विरासत को ‘अग्ग पानिया च’ के नए रूप में जोड़ना मेरे लिए वाकई खास
अनुभव रहा। हमने कोशिश की है कि उस पुराने एहसास को बरकार रखते हुए उसे एक नए अंदाज़ में पेश करें वो भी
आज के ग्लोबल बीट्स के साथ जो दिलों को छुए। यह हमारी तरफ़ से एक कोशिश है कि इस सदाबहार संगीत को
संजो कर, उसे एक नया अंदाज़ दें। शहत के साथ काम करना बहुत मज़ेदार रहा। हम दोनों का अपना अलग म्यूज़िक
स्टाइल है, जो इस गाने में बड़ी ही खूबसूरती से समाहित होकर इसमें निखार लाया है।”
शहत गिल ने इस पर बात करते हुए बताया कि, “इस गाने की खूबसूरती इसके उस रूप में है, जहाँ यह जाना-
पहचाना भी लगता है और बिल्कुल अलग और नया भी है। सावी के साथ काम करना बहुत सहज था, क्योंकि हम
दोनों को पता था कि इस गाने को कैसा साउंड चाहिए। ऐसा जो अपनी जड़ों से जुड़ा हो, लेकिन साथ ही मस्तीभरा
और आज़ाद भी लगे। एक कलाकार के तौर पर हमने ओरिजिनल गाने के लिए दिल से सम्मान रखा, लेकिन साथ ही
अपने नेचुरल अंदाज़ से इसकी नई धुन बनाई। मुझे बहुत खुशी है और मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूँ कि हम कुछ
ऐसा बना पाए जो सबको अपना सा लगे और सभी के दिलों को छू जाए।”
सावी काहलों के गानों में हमेशा एक खास अपनापन, यादों की मिठास और गहरी भावनाएं होती हैं, वहीं शहत के
गाने जोश और मस्ती से भरपूर होते हैं। लेकिन ‘अग्ग पानिया च’ के साथ, सावी काहलों , शहत गिल और द मास्टर्ज़
की इस क्रिएटिव तिकड़ी ने एक क्लासिक गाने को नए ढंग से पेश कर उसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया है। इस
सोच-समझकर तैयार किए गए वर्जन में उन्होंने पुराने जादू को एक नई नज़र से खोजा है, जो दिल को छूता है और
आज के दौर से भी जुड़ा हुआ लगता है।

‘अग्ग पाणियां च’ यहाँ सुनें: https://smi.lnk.to/AggPaaniyanCh

Share This Post

5 thoughts on “‘अग्ग पानिया च’ में सावी काहलों और शहत गिल ने अवीरा सिंह मैसन के अभिनय के साथ पेश किया पंजाबी लहजा एक ग्लोबल अंदाज में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *