क्राईस्ट यूनिवर्सिटी ने भारत में एंटरप्राईज ए.आई एजुकेशन का भविष्य तय करने के लिए सेल्सफोर्स के साथ पार्टनरशिप की

बैंगलोर, भारत, 24 सितंबर, 2026: क्राईस्ट (डीम्ड यूनिवर्सिटी) ने नं. 1 एजेंटिक ए.आई सीआरएम, सेल्सफोर्स के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य सेल्सफोर्स ए.आई इनोवेशन लैब और एकेडेमिया सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना करना है। इस सहयोग से स्टूडेंट्स और फैकल्टी को उद्योग के लिए जरूरी शिक्षा व कौशल प्रदान करके ए.आई, डिजिटल इनोवेशन और एंटरप्राईज टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने की यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को पूरा करने में मदद मिलेगी।

यह पार्टनरशिप ए.आई एजुकेशन, रिसर्च, इनोवेशन और एंटरप्राईज टेक्नोलॉजी के लिए पूरे विश्व में मान्यताप्राप्त केंद्र बनने के क्राईस्ट यूनिवर्सिटी के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सेल्सफोर्स की ए.आई इनोवेशन लैब स्टूडेंट्स को एजेंटिक ए.आई सॉल्यूशन बनाने और सेल्सफोर्स पर एंटरप्राईज वर्कफ्लो का प्रायोगिक अनुभव प्रदान करेगी, जिससे स्टूडेंट्स प्रायोगिक और उद्योग के लिए जरूरी स्किल प्राप्त करके ग्लोबल ए.आई और सेल्सफोर्स ईकोसिस्टम में हाई-डिमांड भूमिकाओं के लिए तैयार होंगे।

यह यूनिवर्सिटी सेल्सफोर्स की एंटरप्राईज टेक्नोलॉजी, जैसे एजेंटफोर्स, डेटा 360 और टेब्लो नेक्स्ट के साथ स्टूडेंट्स और टीचर्स को लर्निंग का अनुभव उन टेक्नोलॉजी की मदद से प्रदान करेगी, जो पूरी दुनिया के बिजनेस में परिवर्तन ला रही हैं। सेल्सफोर्स के ट्रेलहेड लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लर्नर्स को उद्योग में मान्यताप्राप्त लर्निंग, रोल-बेस्ड ट्रेनिंग और ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो उन्हें पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण क्रेडेंशियल प्रदान करेंगे और वो ए.आई एवं एंटरप्राईज टेक्नोलॉजी के एक्सपर्ट बनेंगे। यह पार्टनरशिप क्लासरूम लर्निंग और औद्योगिक काम के बीच का अंतर दूर करते हुए इनोवेशन को बढ़ावा देगी, इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च को आगे बढ़ाएगी, एंटरप्रेन्योरशिप का विकास करेगी और ग्रेजुएट्स को भविष्य के लिए जरूरी ए.आई एवं डिजिटल स्किल प्रदान करेगी।

डॉ. फादर जोस सी.सी., वाईस चांसलर, क्राईस्ट (डीम्ड यूनिवर्सिटी) ने कहा, ‘‘आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस हर डिसिप्लिन और हर प्रोफेशन में बदलाव ला रही है। क्राईस्ट यूनिवर्सिटी में हम केवल ए.आई पढ़ाना नहीं चाहते, बल्कि उसे लर्निंग, रिसर्च, इनोवेशन, गवर्नेंस और समाज के विकास में शामिल करना चाहते हैं। सेल्सफोर्स के साथ हमारी पार्टनरशिप हमारे ए.आई विजन 2030 को पूरा करने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे एक ऐसे वातावरण का निर्माण होगा, जिसमें स्टूडेंट्स और फैकल्टी पूरे विश्व के लिए जरूरी एंटरप्राईज टेक्नोलॉजी के साथ काम कर सकेंगे, जवाबदेह इनोवेशन को बढ़ावा दे सकेंगे और ऐसे सॉल्यूशंस का विकास कर सकेंगे, जो स्थायी परिवर्तन ला सकें। संगठनों को एजेंटिक एंटरप्राईज बनने में मदद करने वाले लीडर के रूप में सेल्सफोर्स हमारा बेहतरीन पार्टनर है, जो स्टूडेंट्स को एंटरप्राईज ए.आई क्षमताएं और वास्तविक दुनिया के अनुभव प्रदान करेगा, जिनकी मांग उद्योग में लगातार बढ़ रही है। हम ऐसे ग्रेजुएट तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो न केवल भविष्य में प्रवेश करेंगे, बल्कि अपनी काबिलियत, क्रिएटिविटी और इंटीग्रिटी के साथ उसका नेतृत्व भी करेंगे।’’

मनकीरन चौहान, मैनेजिंग डायरेक्टर, सेल्सफोर्स इंडिया ने कहा, ‘‘ए.आई का भविष्य केवल टेक्नोलॉजी से निर्धारित नहीं होगा, बल्कि उन लोगों से होगा, जो इसका उपयोग व्यापक स्तर पर जवाबदेही के साथ करना जानते होंगे। ऐसी प्रतिभाओं के विकास में यूनिवर्सिटीज की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हम क्राईस्ट यूनिवर्सिटी के साथ अपनी पार्टनरशिप द्वारा स्टूडेंट्स और टीचर्स को एंटरप्राईज ए.आई का इस्तेमाल करने, प्रायोगिक अनुभव प्राप्त करने और ऐसी स्किल्स का विकास करने में समर्थ बना रहे हैं, जो वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल कर सकें। यह पार्टनरशिप ऐसे लीडर्स तैयार करने के लिए है, जो उद्योगों में बेहतर परिवर्तन लेकर आएंगे।’’

यह पार्टनरशिप औद्योगिक सहयोग और भविष्य पर केंद्रित शिक्षा प्रदान करने की क्राईस्ट यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी। यह उनके एक ए.आई-पॉवर्ड यूनिवर्सिटी बनने के लक्ष्य का हिस्सा है, जिसमें टेक्नोलॉजी, रिसर्च, इनोवेशन और इंसानी मूल्य एक साथ आगे बढ़कर ग्लोबल लीडर्स और चेंजमेकर्स की अगली पीढ़ी का विकास करेंगे।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *